आखिर सुहाना को मिल ही गई एक नई जिंदगी

चित्रकूट – समाजसेवी अशोक दुबे जी के अथक प्रयासों से सुहाना को नई जिंदगी मिलने मे सहजता प्राप्त हुई। 

गौरतलब है कि जिले के समाजसेवी अभिमन्यु भाई ने सोशल मीडिया के माध्यम से सेव लाइफ ए गर्ल अभियान चलाया था। जिस पर नजर पडते ही चित्रकूट जन्मभूमि के पुणे मे निवास करने वाले व्यवसायी कम समाजसेवी अशोक दुबे ने पहले 11000₹ की मदद प्रदान की थी। किंतु एकाउंट नंबर मे गडबडी होने की वजह से सुहानी की किस्मत मे वच धनराशि नही लिखी थी। 

किस्मत ने एक बार ऐसा ही खेल खेला था। किंतु एक बेटी का जीवन बचाने के लिए समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी अशोक दुबे ने हार नही मानी थी। 

इस बार उन्होंने सही एकाउंट नंबर मे 21000₹ से मदद प्रदान की। जिस सुहाना को बचाने के लिए डाक्टर भी लगभग इंकार कर चुके थे। उसकी दुआओं से जान बच गई। आपरेशन सफल हुआ। डाक्टरों की माने तो यह अपने आप मे एक विश्व रिकॉर्ड है। 

ऐसे समाजसेवी स्वभाव के व्यक्तित्व से समाज के हर उस व्यक्ति को प्रेरणा मिलती है। जो मदद करने योग्य होते हैं। किंतु स्वार्थों से लिप्त होते हैं। किंतु जिस प्रकार से अशोक दुबे नि:स्वार्थ समाजसेवा करते रहते हैं। वह इसकी एक बानगी मात्र है। 

हालांकि अभी सुहाना ट्रीटमेंट जारी रहेगा। बेहद गरीब परिवार की इस बेटी के स्वास्थ्य लाभ हेतु अभी आगे और मदद की भी दरकार है। हम सुहाना की स्वस्थ जिंदगी की कामना करते हैं। 

By –  saurabh Dwivedi