क्रिकेट मे इतने विकल्प कहाँ से आते हैं राजनीति मे बोझ ढोने को मजबूर क्यों भारत

समय बदलता है सितारे बदल जाते हैं कोई चेहरा चमक जाता है और राजनीति मे कहा जाता है कि विकल्प नही है ? क्रिकेट मे इतने विकल्प कहाँ से आते हैं ? कैसे आते हैं ?
क्रिकेट मे ट्रेनिंग है , कोच है तो कोई ना कोई विकल्प निखर कर जगह ले लेता है और पुराने याददाश्त से विलुप्त हो जाते हैं। मगर भारत एक अच्छे नेतृत्व के लिए बोझ ढोने को मजबूर रहता है।
बल्कि समाज और राजनीति मे भी यही होना चाहिए कि विकल्प पहले से तैयार हो जाए। जैसे जननीति की बात करने वाली दिव्या मित्तल मे लोग भविष्य तलाश रहे हैं। इसलिए राष्ट्र के भविष्य के लिए कोच होना चाहिए , ट्रेनिंग मिलनी चाहिए और लोगों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

इस देश का बच्चा – बच्चा सूर्यवंशी है मगर वह जाति मे बांट दिया गया। वह धन ना होने की वजह से राजनीति मे काम नही कर सकता , वह धन की कमी से एक अच्छा पत्रकार नही बन सकता , वह एक अच्छा लेखक नही बन सकता क्योंकि अक्सर माहौल की कमी एक बड़ी वजह बनकर काल की तरह सामने आती है और प्रतिभा दम तोड़ देती है , जैसे कि प्रतिभा आत्महत्या कर लेती है।
वैसे भी इस देश का स्वभाव बन चुका है जो विजय हासिल कर चुका है उसकी जय जयकार करना और उस सितारे को नमन करना कभी युवराज सिंह को नमन किया तो आज इनकी जय जयकार कर रहे हैं लेकिन सिर्फ क्रिकेट मे नही बल्कि देश और समाज की प्रत्येक फील्ड मे देश के लिए ऐसे ही खिलाडी तैयार किए जाने चाहिए।
प्रश्न यही है कि कौन तैयार करेगा ? आज का वह चाणक्य कौन बनेगा ? जो करप्ट सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए संकल्प लेकर देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी तैयार कर दे।
Writer Journalist saurabh dwivedi