दो भैंस और घर जलकर हुआ राख महिला मोर्चा के साथ पीड़िता ने लगाई राहत की गुहार

मऊ : अनुसूचित जाति के गरीब परिवार पर आपदा आ गई। बरिया निवासी गरीब परिवार के घर मे अचानक से आग लग गई जिससे दो भैंस और घर गृहस्थी जलकर राख हो गई।

सूचना मिलने के उपरांत महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार से संपर्क साधा और प्रशासनिक मदद मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी चित्रकूट का दरवाजा खटखटाया।

पीड़ित परिवार की मदद हो सके इस हेतु एक प्रार्थना पीड़िता मैना देवी द्वारा दिया गया और महिला मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मदद हेतु पटल पर अपनी बात रखी।

जिलाधिकारी सुभ्रांत शुक्ला ने नियमानुसार मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत मिल सके इसके लिए प्रयास किया गया।