गजवा ए हिन्द के जवाब में भगवा ए हिन्द पंडित अजय महाराज ने दी बागेश्वर बाबा की पदयात्रा को खुली समर्थन

गजवा ए हिन्द के जवाब में भगवा ए हिन्द पंडित अजय महाराज ने दी बागेश्वर बाबा की पदयात्रा को खुली समर्थन||
चित्रकूट/वृंदावन/छत्तीसगढ़।
बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की वृंदावन पदयात्रा ने पूरे देश में धार्मिक चेतना की नई लहर पैदा की है। “जागो हिन्दुओं” का उनका संदेश अब सीमाओं से निकलकर जनमानस की चर्चा बन गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के पेंडरवा पहाड़ स्थित सिद्ध हनुमान-संतोषी माँ पीठ के संत पंडित अजय महाराज ने इस यात्रा का समर्थन करते हुए कहा
“अगर कोई गजवा ए हिन्द का सपना देख रहा है, तो भगवा ए हिन्द उसका सटीक जवाब है।”
अजय महाराज, जिन्हें पर्चा वाले बाबा के नाम से जाना जाता है, ने कहा कि भारत में सभी धर्मों का सम्मान है, परन्तु यदि कोई सनातन पर प्रहार करेगा तो “भगवा ए हिन्द” के रूप में हर हिन्दू एकजुट होकर उत्तर देगा। उन्होंने कहा कि “गजवा ए हिन्द” का प्रतिकार हिंसा से नहीं बल्कि आत्मजागरण और एकता से होगा।

बाबा बागेश्वर की यह दूसरी पदयात्रा इस बार सामाजिक संदेशों से भी भरपूर है। उन्होंने जात-पात और छुआछूत को समाप्त करने की अपील की है , जिसमे स्पष्ट संकेत दिखा कि पहली पद यात्रा मे जात – पात की करो विदाई था जो अब छुआछूत की करो विदाई मे बदल गया।
“जात-पात की करो विदाई, छुआछूत की करो विदाई।”
अजय महाराज के अनुसार, बागेश्वर बाबा की लोकप्रियता इस बात का प्रतीक है कि हिन्दुस्तान अब फिर से आत्मचेतना की राह पर लौट रहा है।
उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में जिस संत के पीछे जनसैलाब उमड़ पड़े, वह केवल व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार का प्रतीक बन जाता है।
विश्लेषकों के अनुसार, “गजवा” और “भगवा” की इस वैचारिक बहस के बीच बाबा बागेश्वर की यात्रा धर्म और समाज को जोड़ने की दिशा में एक नया अध्याय लिख रही है।