गुजरात चुनाव मे व्यस्त थे देव इधर हो गया हो गया पितृशोक

अभी कुछ महीने पहले देव त्रिपाठी को मातृ शोक हुआ था। वह मातृशोक से उबर भी नही पाए थे कि स्तब्ध करने वाली सूचना पूरे समाज को मिल गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स शोक संवेदना व्यक्त करने लगे।

असल मे देव त्रिपाठी गुजरात चुनाव की रचना मे व्यस्त नजर आ रहे थे। वह इन दिनों गुजरात के सीएम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र के साथ तस्वीरों पर नजर आए। साथ ही चुनाव की तैयारी बैठक और मुलाकात की दौर की तस्वीरें साफ नजर आ रही थीं।

जामनगर विधानसभा मे देव त्रिपाठी जनता से मुलाकात कर रहे थे कि तभी उन्हें सूचना मिली कि अब पिता जी नही रहे। अचानक से इस भाजपा नेता को पितृशोक भी सहना पड़ा उनके पिता गर्भ दत्त त्रिपाठी भी अचानक से परलोक गमन कर गए , पहले मातृशोक और फौरन पिता जी के परलोक गमन से देव त्रिपाठी को काफी मानसिक अशांति का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल समाज की शोक संवेदनाएं उनकी ताकत बन रही हैं। भाजपाई हों या जनता सभी दुख की घड़ी मे उन्हें ताकत प्रदान कर रहे हैं। माता – पिता दोनों कुछ ही समय मे परलोक गमन कर गए , दोनों को हमारे चैनल की ओर से सादर श्रद्धाँजलि।