अन्ना हजारे बाबा रामदेव और अब चित्रकूट के प्रिंस भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना देंगे

अन्ना हजारे बाबा रामदेव और अब चित्रकूट के प्रिंस भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना देंगे
चित्रकूट | उत्तर प्रदेश
कहने को धर्म नगरी है कर्वी चित्रकूट धाम किन्तु धर्म की सुगंध भगवान कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा तक ही है , उसके बाहर चित्रकूट बिलख रहा है जैसे स्वास्थ्य का मुद्दा प्रमुख रूप से उठ गया है।
सोशल मीडिया मे दीपावली से पहले विनोद केशरवानी छाए हुए हैं , दीपावली अंधकार मिटाने का पर्व है तो इस उत्सव मे लोग अपने घरों मे दीप जलाकर प्रकाश फैलाते हैं जो साफ बताता है कि यह पर्व प्रकाश के संकल्प का पर्व है।

एक ऐसा ही संकल्प लेते प्रिंस मोबाईल वाले विनोद सुनाई दे रहे हैं – दिखाई दे रहे हैं किन्तु एक अकेले विनोद से घनघोर अंधकार मिट पाएगा क्या ? इसलिए संकल्प तो सबको लेना होगा कि दीपावली मे अंधकार मिटाने का संकल्प लिया जाए।
हालांकि जोश भरी ऊर्जा लेकर चित्रकूट मे पहले भी कुछ नायक नजर आए थे। जिनका धरना प्रदर्शन वगैरह-वगैरह बहुत व्यापक प्रभावशाली था। लोगों को आशायें खूब अधिक हो गईं किन्तु फिर वही हाल हुआ कि विश्वास का दर्पण चटक गया उनका चेहरा चमक गया और जनता का चेहरा धूमिल रह गया , ऐसे कारणों से विनोद प्रिंस केसरवानी को पुनः विश्वास जमाना है कि जनता यह विश्वास कर सके।
अन्ना हजारे से लेकर बाबा रामदेव तक खूब तेज तर्रार आवाज देने के जनक बने तब से अब तक हमारे देश मे हुआ क्या ? फिर भी विश्वास है कि हो सकता है चित्रकूट सबसे बड़ा उदाहरण बन जाए और हो सकता है कि वनवासी श्रीराम कलियुग मे चित्रकूट से भ्रष्टाचार के अंधकार के रावण का वध चाहते हों तो संभव है कि विनोद केसरवानी की आवाज की धमक इतनी प्रभावशाली हो सके और एक नया उदय नया सूर्योदय हो जाए।
फिलहाल विश्वास की अग्नि परीक्षा मे युवा व्यापारी अपनी बातों में माँ और पिता के स्वास्थ्य का जिक्र करते हैं , वह बोलते हैं कि अस्पताल की व्यवस्था चित्रकूट मे ठीक नही है और चित्रकूट मतलब सीएम योगी का आकांक्षी जनपद और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक भी भगवान कामतानाथ के दर्शन करते हैं तो चित्रकूट लोगों को पद देता है वैभव देता है और लोग अपनी कामनाएँ विश्वास से प्रार्थना रूप मे कहकर जाते हैं लेकिन चित्रकूट के रामरूपी जन जन को सुख सुविधा ना मिल सके तो विनोद केसरवानी जैसे व्यापारी का आवाज उठाना जायज भी है।
खैर वाणी की यात्रा जनवाणी बन जाए और सभी जागरूक हों दीपावली के पर्व से सिर्फ घर का अंधकार नही अपितु मन का अंधकार तन का अंधकार भी समाप्त करने का यह उत्सव गवाह बने जो प्रकाश का संकल्प लेने से सिद्ध होगा तो प्रिंस मोबाईल वाले विनोद केसरवानी को दीपावली के प्रमुख अवसर की बधाई कि उचित समय पर भ्रष्टाचार रूपी रावण का वध करने जैसा मुद्दा उठाकर चर्चा का विषय बने और उम्मीद है कि सबके अंतर्मन मे प्रकाश फैलेगा। उम्मीद है कि शासन प्रशासन धरना देने से पहले ही स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर देगा।