झाडू , दरी और चटाई बनाने वाली महिलाएं हुईं  सम्मानित

बेशक अब वो समय है जब महिला हो या पुरूष दोनों की आर्थिक आत्मनिर्भरता सबसे जरूरी है जिससे महिलाएं भी अपने जीवन मे विपरीत परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें और खुद का कमाया धन साहस बनने की वजह बनता है। इसलिए नारी गांव की हो या शहर की चौबीस घंटे मे खुद के लिए जीविका कमाने की कोशिश करे तो आय के साधन अनेक मिल जाएंगे। कहावत है खुद का कमाया काम आता है।

महिला मोर्चा जनपद चित्रकूट द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महिला शिल्पकार को सम्मानित करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोमवार को महिला मोर्चा की टीम ने महिला शिल्पकारों को आमंत्रित कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित मे किए जा रहे कार्यों के बारे मे बातचीत कर जानकारी दी।

इसी क्रम मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे नारी सशक्तिकरण की दर्जनों योजनाएं चला रही है और केन्द्र की मोदी सरकार ने इससे पहले उज्ज्वला योजना से महिलाओं को रोग मुक्त जीवन जीने का अवसर दिया और धुएं आजादी दिलाई। समूह के माध्यम से महिलाओं को काम कर आत्मनिर्भर बनने के पथ चलाया जा रहा है।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सोचा कि जो महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इसलिए 30 ऐसी महिलाएं झाडू , चटाई और दरी बनाने आदि शिल्प के कार्य कर रही हैं उन्हें सम्मानित कर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित कर रहे हैं जिससे और तमाम महिलाएं स्वावलंबी बनने को उत्सुक हों।

जनपद चित्रकूट की 30 महिला शिल्पकारों के सम्मानित होने से समाज मे अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करें। इस मौके पर जिला महामंत्री विनीता द्विवेदी एवं जिला मंत्री राखी चौबे सहित सभी बहनें उपस्थित रहीं।