महिला मोर्चा की गर्जना से थर्राया विपक्ष , सम्मेलन हुआ संपन्न .

@Saurabh Dwivedi

भाजपा अपनी चुनावी संरचना मे मोर्चों का अलग-अगल सम्मेलन आयोजित कर चुनावी जीत की पृष्ठभूमि पुनः तैयार कर रही है। शहर के रामलीला भवन प्रांगड़ पर भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें हजारों की संख्या मे महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे अनामिका चौधरी व विशिष्ट अतिथि रीता शास्त्री और जिला प्रभारी विनोद जैन की उपस्थिति रही व महिलाओं को संबोधित भी किया गया।

View & Subscribe

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीखरे की अनुपस्थिति मे उनकी पत्नी महिला मोर्चा के कार्यक्रम मे उपस्थित हुईं। सम्मेलन मे यह चर्चा का विषय रहा और आकर्षण के केन्द्र में वह रहीं।

हमसे सीधी बातचीत मे दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि महिला मोर्चा की यह ताकत देखकर विपक्ष थर्रा गया है। मुझे खुशी है कि जनपद चित्रकूट मे महिलाएं अब निकलने लगी हैं और बहनों ने अपनी उपस्थिति से मेरा व महिला मोर्चा का सम्मान बढ़ाया है। महिला मोर्चा जितना मजबूत होगा भाजपा की उतनी बड़ी जीत होगी चूंकि महिला रसोई से परिवर्तन लाती हैं।

विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद से पुरस्कृत

विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें याद दिलाया कि पहली बार महिलाओं को धुएं से आजादी मिली और प्रत्येक घर मे गैस चूल्हा पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन के लिए वरदान साबित हुई है। महिला सुरक्षा से लेकर नारी सशक्तीकरण तक उन्होंने सारगर्भित वक्तव्य देकर महिलाओं को भाजपा के पक्ष मे मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

घूस दबाव से देते हैं – दान ईश्वरीय इच्छा से देते हैं

मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी ने महिलाओं को राम मंदिर बनने का याद दिलाया और कहा कि आपने वोट दिया इसलिए राम मंदिर बनना शुरू हुआ। अभी और ऐतिहासिक कार्य किए जाने शेष हैं जो महिलाओं के वोट से ही संपन्न होंगे। उन्होंने उदाहरण दिया कि लक्ष्मी जी का निवास कमल मे होता है इसलिए कमल खिलाना जरूरी है। कन्या सुमंगला योजना पर भी उन्होंने प्रकाश डालते हुए बेटियों को भाजपा सरकार मे भरोसा बनाए रखने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व सांसद बांदा भैरो प्रसाद मिश्र ने भी जनसभा को संबोधित किया। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम की भी गरिमामय उपस्थिति को महिला मोर्चा ने सराहा। मऊ – मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने मातृ शक्ति से पुनः भाजपा सरकार बनाने की बात कही। संचालन संगीता द्विवेदी ने किया जिनका संचालन कार्य अत्यंत सराहनीय नजर आया। इस मौके पर महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।