महिला मोर्चा ने दिया संदेश घर घर मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव

भारत देश आजादी के 75 वें वर्ष मे है ऐसा भी कह सकते हैं कि आजाद भारत 75 वर्ष का हो गया है। एक आदमी की औसत आयु 100 साल मानी जाती है और सम्मान सहित उत्तीर्ण होने के लिए 75 प्रतिशत अंक अर्जित करने होते हैं और देश 100 मे से 75 अंक की श्रेणी मे आ खड़ा हुआ है , आजाद भारत। आजाद भारत की एक आजाद महिला जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा दिव्या त्रिपाठी से अमृत महोत्सव को लेकर गहन बातचीत हुई।

वह कहती हैं कि भारत देश एक यशस्वी राष्ट्र है और यशस्वी राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे राष्ट्र को उत्सव मनाने का एक साथ अवसर प्रदान किया है। ऐसे तो भारत उत्सवमय राष्ट्र है जिसके सभी दिशाओं और सभी राज्यों मे परंपरा व मान्यता के अनुरूप सभी धर्म जाति और पंथ के नागरिक अपना अपना उत्सव अपने अपने ढंग से मनाते रहे हैं लेकिन अमृत महोत्सव एक साथ पूरे देश मे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक और महिलाएं व पुरूष सभी एक साथ मनाएंगे , तिरंगा झंडा बिना किसी भेदभाव के भारत के प्रत्येक नागरिक के घर द्वार मे लहराएगा और यह भव्य दिव्य दर्शन पूरा विश्व भारत देश के अमृत महोत्सव से देखेगा।

दिव्या त्रिपाठी कहती हैं भारतीय जनता पार्टी ने गाँव गाँव तक संदेश पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। महिला मोर्चा की बहने सोशल मीडिया के माध्यम से तिरंगा फहराकर जमीनी कार्य द्वारा संदेश दे रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा के नेतृत्व मे महिला मोर्चा डांक बंगला कर्वी चित्रकूट मे एकत्रित हुआ और महिलाओं की भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो इस पर मंथन हुआ।

भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए हर स्तर से प्रयास कर रही है। वह कहती हैं हमारे मुख्यमंत्री के निर्देश मे सभी पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल भव्य रूप से सजाए जा रहे हैं और यह अद्भुत दृश्य नजर आने लगेगा। गांव तक अमृत महोत्सव सभी की जुबान पर आ गया है और जनता आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए उत्साहित है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती त्रिपाठी कहती हैं कि अमृत महोत्सव के दिन भारत की एकता और अखंडता की अमिट छाप संपूर्ण विश्व मे छा जाएगी और यह करिश्मा हमारे करिश्माई प्रधानमंत्री और राष्ट्रवादी विचारों के बल पर नजर आएगा।