विधान परिषद सदस्य का चित्रकूट दौरा , संगठन को मजबूत करने की दी प्रेरणा

चित्रकूट : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर चित्रकूट दौरे पर आए। आप महोबा जनपद के दूसरी बार जिलाध्यक्ष हैं और संगठन चलाने मे महारत हासिल है। संगठन मे लगातार लोकप्रियता बनाए रखने का ताज इनके सर पर ही बसता है।

इसी दृष्टिकोण से भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने चित्रकूट जनपद की विशेष जिम्मेदारी जितेन्द्र सिंह सेंगर को सौंप दी है , सूत्रों का यही कहना है। प्रशिक्षण सत्र से शुरूआत हुई है। अब माना जा रहा है कि संगठन मे तीसरी नेत्र के रूप मे जितेन्द्र सिंह सेंगर की नजर रहेगी जिससे जमीनी कार्यकर्ता हमेशा संतुष्ट रहे।

विधानसभा चुनाव मे सदर सीट से पूर्व मंत्री के हारने से एवं मानिकपुर विधानसभा मे गठबंधन प्रत्याशी की कड़ी टक्कर मे करीबी जीत के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व को समझ आया कि यहाँ जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य करने की जरूरत है चूंकि धर्म नगरी की सीट हारना बीजेपी को रास नही आया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के जनक हैं और देश की एकता अखंडता के लिए जम्मू-कश्मीर मे उन्होंने अंतिम सांस लेते हुए बलिदान दे दिया। लेकिन उनके विचार उनकी आवाज बनकर गूँजते रहे। उनके पराक्रम और समर्पण को विधान परिषद सदस्य ने चित्रकूट के कार्यकर्ताओं को स्मरण कराया। जिससे भाजपा का कार्यकर्ता लगातार प्रयास करता रहे देश हित के लिए.

बलिदान दिवस मे पाथेय देने के बाद सीधे शहर के धुस मैदान स्थित तुलसी पार्क पहुंचे जहाँ उन्होंने वृक्षारोपण सप्ताह की शुरूआत की , इस कार्यक्रम के तहत 6 जुलाई तक भाजपा सदस्य वृक्षारोपण मिशनरी बनकर करेंगे।

बाद मे वे दृष्टि संस्थान पहुंचे। जहाँ दिव्यांग बच्चियों का उत्साहवर्धन किया और ऐसे सामाजिक कार्य के लिए संस्था की तारीफ की। शाम को मंदाकिनी आरती मे जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे के साथ सम्मिलित हुए। कामतानाथ के दर्शन किए और सभी पर ईश्वरीय की कल्याणकारी कृपा बनी रहे इस हेतु उन्होंने प्रार्थना की।

विधान परिषद सदस्य के लगातार दौरे से यह तय माना जा रहा है कि चित्रकूट जनपद मे संगठन के स्तर पर इनका विशेष फार्मूला चलेगा और यहाँ संगठन के रूप मे भाजपा पहले से अधिक मजबूत होगी व सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकार रहेगा , भविष्य के चुनावों मे भाजपा की विजय सुनिश्चित हो इस ओर शीर्ष नेतृत्व का आन्तरिक आपरेशन चल रहा है। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी भी वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम मे नजर आईं।