क्या कंबल मुझे भी मिलेगा ? ठंड मे क्लब के कंबल की शक्ति जन जागरण कार्यक्रम

क्या कंबल मुझे भी मिलेगा ? ठंड मे क्लब के कंबल की शक्ति जन जागरण कार्यक्रम
गरीब को संकट मे भगवान का सहारा और ठंड मे कंबल का सहारा वास्तव मे जीवन बचाने का काम करता है , भगवान का पूरा वृत्तांत गरीब की सेवा के केन्द्र की धुरी मे घूमता है।
वैसे तो ठंड मे लगता है कंबल ओढ़कर सो जाओ किन्तु यह कंबल जगाता भी है कि क्या कंबल मुझे भी मिलेगा ? ठंड के मौसम मे बहुत सारे गरीब लोगों के मन की बात यही होगी। यहाँ तक कि अनगिनत मध्यमवर्गीय परिवार जो मंहगा कंबल नही खरीद पाते और सस्ते मे उनकी ठंड खत्म होने की गारंटी नही होती !
इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब एक बार फिर सक्रियता से कंबल बांटकर गरीब महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों का सहायक संगठन बन रहा है। जनपद चित्रकूट के राजापुर तहसील मे पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल , जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव और सदस्य शिवशंकर सिंह की उपस्थिति मे कंबल वितरण संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के संयोजक केशव शिवहरे ने बताया कि समाजसेवी व्यापारी विवेक अग्रवाल व अध्यक्ष बांदा कोआपरेटिव पंकज अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि कंबल वितरण मे लगातार सक्रिय हैं और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कि योगी की पाती स्मरण कर हर गरीब की मदद की जा रही है जिसमे उन्होंने लिखा था कि अपने आसपास नजर रखिए कि किसी को ठंड ना लगने पाए , पड़ोसी को चाय के लिए पूछना और दूर दराज मे भी किसी के पास ठंड का प्रबंध ना हो तो उसका सहयोग करें , तो उन्होंने कहा कि सरकार के संकल्प और समाज की आवश्यकता को ध्यान मे रखते हुए क्लब क्षमतानुसार सहयोग कर रहा है।
इस कंपकंपाती ठंड मे अन्य सक्रिय लोगों ने समाज के संपन्न समृद्ध अमीर लोगों को आवाज दी है कि कृपया धन का पिटारा सबकी खुशहाली के लिए खोलकर रखें , सबको सुख सुविधाएं मिल सकें एक ऐसा करूण दिल और मन होगा तो वास्तव मे इस पृथ्वी लोक मे हर मौसम मे सबको सामान्य सुखद समृद्ध जीवन व्यतीत करने मे सहायता मिलेगी क्योंकि हम सबको जन्म पृथ्वी लोक मे नर लीला करने के लिए हुआ है और नर से नारायण बनने के लिए।
तो क्या मुझे भी कंबल मिलेगा ? का जवाब यही है कि समाज का समर्थ वर्ग अपने आसपास नजर रखे और सहयोग की भावना से सहायता अवश्य करें।