श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा वंशिका सिंह ने रचा इतिहास, 97.2% अंक के साथ जनपद टॉपर

इस वर्ष भी श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अन्य शिक्षण संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है।

चित्रकूट।
सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद चित्रकूट में शिक्षा के क्षेत्र से एक बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। पाठा क्षेत्र स्थित श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

इस वर्ष भी श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अन्य शिक्षण संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है। विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने वंशिका सिंह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लगनशील, अनुशासित और जिम्मेदार छात्रा है। उन्होंने बताया कि वंशिका, शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता बी.डी. पटेल की नातिन हैं और उनकी इस उपलब्धि में उनकी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। विवेक सिंह और अन्वेषा सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि शौर्य गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा अंकुर सिंह और अलविया इदरीश ने 95.6 प्रतिशत, नैंशी गुप्ता और आकर्ष गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत, तथा शिवांश साहू, आस्था और आरुषि सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इसी क्रम में उज्जवल मिश्रा ने 93.8 प्रतिशत, हर्षिका सिंह और राजवीर सिंह ने 92.4 प्रतिशत, अंश गुप्ता ने 92.2 प्रतिशत, हिमांशु सिंह ने 91.6 प्रतिशत और अभिनव सिंह ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रेसिडेंट अजय अग्रवाल एवं निदेशक स्वप्निल अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की आशा व्यक्त की है।