Stylox show room : कपड़ों में स्टाइल, सोच में विजन चित्रकूट में ‘Stylox’ ब्रांड के नए शो रूम से संतोष सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

कपड़ों में स्टाइल, सोच में विजन चित्रकूट में ‘Stylox’ ब्रांड के नए शो रूम से संतोष सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय
कर्वी, चित्रकूट
पुरानी बाजार डाकघर के पास अब युवाओं को स्टाइलिश लुक देने के लिए खुला है ‘Stylox’ ब्रांड का शानदार शो रूम, जिसे शुरू किया है जिले के उभरते हुए युवा उद्यमी संतोष सिंह ने। अपने विनम्र स्वभाव और विज़नरी सोच के लिए पहचाने जाने वाले संतोष सिंह अब स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनते जा रहे हैं।
संतोष सिंह इससे पहले बांदा और चित्रकूट में ‘D-Cot’ ब्रांड के शो रूम के जरिए बाजार में पहचान बना चुके हैं। अब ‘Stylox’ के ज़रिए उन्होंने फैशन और फिटिंग का ऐसा मेल पेश किया है, जो पहनते ही आत्मविश्वास को बढ़ा देता है। युवाओं के ट्रेंड को समझते हुए ये कलेक्शन न केवल आरामदायक है बल्कि लुक में भी दमदार है।

■ ग्राहकों की पसंद बना ‘Stylox’ शो रूम विजिट के दौरान देखने को मिला कि कपड़ों की क्वालिटी, फिटिंग और प्राइस तीनों ही कसौटियों पर ‘Stylox’ ब्रांड खरा उतरता है। कॉलेज स्टूडेंट्स हों या ऑफिस गोइंग यूथ – हर वर्ग के लिए यहां कुछ न कुछ खास है।
■ बिजनेस के साथ रोजगार भी दे रहे संतोष सिंह
संतोष सिंह की सोच सिर्फ मुनाफा कमाने की नहीं, बल्कि युवाओं को रोज़गार देने की भी है। शहर दर शहर शो रूम खोलते हुए उन्होंने दर्जनों युवाओं को नौकरी का अवसर दिया है। उनकी यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती दे रही है, बल्कि युवाओं में स्वरोजगार की प्रेरणा भी भर रही है।
■ युवाओं के लिए संदेश
“सपने देखो और मेहनत से उन्हें पूरा करो, अपने शहर से ही शुरुआत करके भी बड़ा बिजनेस किया जा सकता है।” संतोष सिंह का यह कथन आज के युवा उद्यमियों के लिए मंत्र बन सकता है।
निचोड़ :
चित्रकूट जैसे छोटे शहर में ‘Stylox’ जैसे ब्रांड का आगमन बताता है कि अब मेट्रो शहरों जैसी फैशन सुविधा यहां भी उपलब्ध है। संतोष सिंह जैसे युवाओं की पहल से न केवल शहर बदल रहा है, बल्कि युवाओं की सोच भी – कि अब नौकरी मांगो नहीं, खुद बिजनेस खड़ा करो।