ममता मिश्रा के राजनीति में बढ़ते कदम व सफलता की कहानी.

[email protected]

समय अपना इतिहास स्वयं लिखता है और बदलते समय के साथ देश भर में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के बुंदेलखण्ड से भी महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व के गुण दिखाने को आतुर हैं , ऐसी ही सक्रिय महिलाओं में बांदा की ममता मिश्रा का नाम प्रकाश में आया है। इनको हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

ममता मिश्रा अपनी राजनीतिक सक्रियता व विचारों की वजह से जमीन और सोशल मीडिया में एक जाना – पहचाना नाम है। हर समय मुस्कुराता हुआ चेहरा ना सिर्फ महिलाओं के लिए बल्कि पुरूषों के लिए भी प्रेरणात्मक है।

आप भारतीय जनता पार्टी बांदा के लिए विशेष महत्व रखने वाली व्यक्तित्व की धनी हैं तो वहीं बुंदेलखण्ड में महिलाओं की बदतर स्थिति को बहाल करने हेतु विचारों के माध्यम से सदैव प्रयासरत रहीं। विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों में शिरकत कर युवतियों व युवाओं को सकारात्मक मार्गदर्शन भी प्रदान करती रही हैं।

असल में महत्व इसलिये बढ़ जाता है , जिस क्षेत्र में घूंघट से बाहर महिलाओं को निकलने की बड़ी चुनौती हो और लकीर लक्ष्मण रेखा सी खिंची हो , वैसे में राजनीति के क्षेत्र में ऐसा मुकाम हासिल करना बड़ी उपलब्धि व प्रेरणात्मक है। कुल और परिवार का नाम रोशन तो होता ही है , साथ ही हर महिला को सफल राजनीतिक सफर के लिए द्वार खोलता है। जहां तक शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आप एम0ए0, बी0एड0, एम0एड0,एम0फिल0, एल एल0बी0 हैं, एक कुशल प्रखर वक्ता, प्रवक्ता औऱ अधिवक्ता के साथ राजनीति के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति से अपनी पहचान बनाते हुए समाज की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहती हैं।

मातृत्व भाव से भरी हुई महिलाएं जब राजनीति के क्षेत्र में सिक्का जमाएंगी तो बदलाव निश्चित है , भले बदलाव का क्रम शनैः शनैः जारी हो परंतु अच्छी राजनीति की परिकल्पना ऐसे ही व्यक्तित्व से साकार होती है। जानकारों का यह मानना है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा ऐसी विदुषी महिला को और बड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए थी। जिससे सम्पूर्ण समाज कृतार्थ होता।