बहुप्रतीक्षित बियावल कटैया खादर मार्ग के निर्माण की नई शुरुआत विधायक ने किया भूमिपूजन

चित्रकूट। जनपद चित्रकूट की मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के मऊ अंतर्गत लंबे समय से प्रतीक्षित बियावल से कटैया खादर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्य की नई शुरुआत हो गई है। विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ मार्ग निर्माण का भूमिपूजन किया।
इस मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। स्वीकृति मिलने और भूमिपूजन होने से स्थानीय लोगों में विकास की उम्मीद जगी है। मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और वर्षों से चली आ रही परिवहन संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा।
इस अवसर पर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
बियावल से कटैया खादर मार्ग का भूमिपूजन क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होने से ग्रामीणों को जल्द बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।