SHARE
नंदनी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की सीमाएं भी प्रतिभा और मेहनत के आगे छोटी पड़ जाती हैं। एक साधारण परिवेश से निकलकर जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाना उनके दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

मध्यप्रदेश में 12 वीं का परिणाम घोषित हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के ग्राम सेमरिया जगन्नाथ वासी के एक सामान्य परिवार की बेटी ने असाधारण सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

सुरेन्द्र पाल ग्रामोदय विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. नंदनी गर्ग पुत्री रामविलास सुरेन्द्र पाल ग्रामोदय विद्यालय की कक्षा 12 वीं की छात्रा ने प्रदेश में छठवां और अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

नंदनी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की सीमाएं भी प्रतिभा और मेहनत के आगे छोटी पड़ जाती हैं। एक साधारण परिवेश से निकलकर जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाना उनके दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, यूपी भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी एवं संदीप गर्ग सहित कई गणमान्य लोगों ने नंदनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिवार में भी खुशी का माहौल है ,पिता रामविलास गर्ग, माता राजकुमारी गर्ग और भाई आशीष गर्ग ने नंदनी की इस सफलता को गर्व का क्षण बताया।

नंदनी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है। यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए एक संदेश है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।

image_printPrint
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes