SHARE
वहीं राजापुर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत की गई। व्यापारी नेता की मांग पर एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु इसी माह राजापुर और मऊ क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती का भरोसा दिलाया।

नववर्ष की नई शुरुआत में व्यापारी समस्याओं को लेकर सक्रिय हुए व्यापारी नेता शिवपूजन

चित्रकूट।

नववर्ष के अवसर पर जनपद के उच्चाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता ने नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं और साथ ही राजापुर क्षेत्र से जुड़ी ज्वलंत जन-व्यापारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जिलाधिकारी से राजापुर में बस स्टैंड की आवश्यकता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बस स्टैंड के लिए शीघ्र ही उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों व व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

वहीं राजापुर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत की गई। व्यापारी नेता की मांग पर एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु इसी माह राजापुर और मऊ क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती का भरोसा दिलाया।

इसके अतिरिक्त चित्रकूट के मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल एवं एडीएम (एफआर) चंद्रशेखर से भी मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर राजापुर स्थित तुलसी स्मारक में श्रीरामचरितमानस दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी अधिकारियों को दिया गया।

भेंटवार्ता के दौरान जनपद चित्रकूट उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, प्रिया मसाला के मालिक बृजेश त्रिपाठी एवं विनीत चौबे भी मौजूद रहे। व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत व्यापारी हित, यातायात सुधार और जनसुविधाओं के विस्तार के संकल्प के साथ की गई है, ताकि राजापुर सहित पूरे क्षेत्र में व्यापार और जनजीवन को नई दिशा मिल सके।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशासन और व्यापारियों के समन्वय से वर्ष 2026 जनपद के विकास का नया अध्याय लिखेगा।

image_printPrint
5.00 avg. rating (99% score) - 2 votes