
एक समय उत्तर प्रदेश मे गुण्डाराज और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। गुण्डों और भ्रष्टों की समानांतर सरकार इसी उत्तर प्रदेश मे चला करती और माँ – बेटी असुरक्षित महसूस करती थीं , फर्क साफ है कि कानून व्यवस्था चरमरा गई थी। इसलिए जनता ने 2017 मे मन बनाया कि अब यहाँ से गुण्डाराज और भ्रष्टाचार को समाप्त करना होगा।

जनता ने मन बनाया और उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार का उदय हुआ। पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर स्तर पर काम करना शुरू किया और एक अभियान गुण्डों और भ्रष्टों के खिलाफ छेड़ दिया उसका परिणाम इन छह साल मे दिखने लगा है।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गैंग सलाखों के पीछे तो मुख्यमंत्री महराज जी ने विधानसभा मे कहा कि अपराधियों को मिट्टी मे मिला दिया जाएगा। कानून व्यवस्था से खेलने वाले लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। हाल ही का प्रयागराज का मामला हो या उत्तर प्रदेश के किसी कोने मे अपराधियों ने फन फैलाने की कोशिश की तो उनका फन कुचलने का काम किया जा रहा है।

इधर विकास का इतिहास बन रहा है। इनवेस्टर समिट के सफल आयोजन से उत्तर प्रदेश मे निवेश खूब हो रहा है और बुन्देलखण्ड अब डिफेंस कॉरीडोर के लिए जाना जा रहा है , जहाँ रोजगार की संभावनाओं के अनगिनत द्वार खुले हैं।
फर्क साफ है कि अब उत्तर प्रदेश अपराधियों की पनाहगाह नही है बल्कि सज्जन , सक्रिय लोगों के लिए जीवन जीने एवं करने का प्रदेश है जो उभरते उत्तर प्रदेश के रूप मे भारत ही नही विश्व भर मे जाना जा रहा है। एक दृढ संकल्पित मुख्यमंत्री और समूची सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण की वजह से नया उत्तर प्रदेश जनता को मिल रहा है।