SHARE
ब्राह्मणों के साथ हर क्षेत्र मे सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। दिल्ली हो या लखनऊ ब्राह्मण की कैटेगरी ही अलग तय कर दी गई है जिन पर रिजेक्ट होने की गारंटी चस्पा कर दी गई है चूंकि यह गारंटी का दौर है तो ब्राह्मण समाज को भी अपने सम्मान की गारंटी जरूर ले लेनी चाहिए।

चित्रकूट : अखिल भारत ब्राह्मण महासभा रा प्रदेश भर मे ब्राह्मण समाज के हो रहे उत्पीड़न के विरूद्ध महाकुंभ का आयोजन करने के क्रम में 7 मार्च को चित्रकूट मे ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन कर रही है। जिसमे ब्राह्मण समाज के कर्ताधर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित होंगे जिसे इस लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

सहयोग की शक्ति से स्वतंत्र पत्रकारिता

इस संबंध मे अखिल भारत ब्राम्हण महासभा (रा )की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा अर्चना नितिन उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि राजनीति मे ब्राह्मण समाज के नेतृत्व का जिस प्रकार कमजोर आंकलन किया जा रहा है उससे इस लोकसभा चुनाव मे ब्राह्मण समाज को अपनी शक्ति दिखाने का समय आ गया है। क्योंकि इस समाज का उत्पीड़न भी आसानी से हो रहा है , बुजुर्ग हों या युवा सब मे रोष उत्पन्न हुआ है।

विज्ञापन

ब्राह्मणों के साथ हर क्षेत्र मे सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। दिल्ली हो या लखनऊ ब्राह्मण की कैटेगरी ही अलग तय कर दी गई है जिन पर रिजेक्ट होने की गारंटी चस्पा कर दी गई है चूंकि यह गारंटी का दौर है तो ब्राह्मण समाज को भी अपने सम्मान की गारंटी जरूर ले लेनी चाहिए।

इस समाज के पास सम्मान ही संपत्ति है और सम्मान से ही यह समाज खुद को समृद्ध समझता है इसलिए अब सम्मान से लापरवाही नही बरती जाएगी। लोकतंत्र मे ब्राह्मण समाज की हिस्सेदारी तय होने की गारंटी मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्म नगरी के सीतापुर स्थित आनंद रिसॉर्ट मे ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी व राष्ट्रीय सचिव नितिन उपाध्याय सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होंगे जहां सत्य सनातन धर्म के वेद शास्त्र के अनुसार ब्राह्मण समाज को सम्मान की गारंटी कैसे मिले ? इस पर विचार करने के साथ बांदा लोकसभा के स्थानीय मुद्दों पर प्रकाश डाला जाएगा।

यहीं आगे की रणनीति तय होगी कि अब कैसे और क्या करना है ताकि नौकरी हो या राजनीति सब मे ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मान सहित प्रमुखता मिले जिससे वह भी संवैधानिक आधार पर सम्मान का जीवन जी सके जैसा भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मान का जीवन जीने का अधिकार देने को लिखित मे वचनबद्ध है , उन्होंने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया है कि घर घर से निकल कर कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे उपस्थित हों।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote