SHARE
भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि शक्तिकेन्द्र से चुनावी विजय होना सुनिश्चित है फिर भी प्रचार प्रसार सबसे अधिक इसलिए करना है ताकि जनता को देश विरोधी ताकतें गुमराह ना कर सकें , उन्होंने कहा आज मोदी जी की नेतृत्व कला और क्षमता से विरोधी पार नही पा रहे तो आए दिन अफवाह फैलाकर अपना धंधा चलाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

बांदा लोकसभा / चित्रकूट : लोकसभा चुनाव की जातिवादी चुनौती भाजपा के सामने आ खड़ी है तो इसके लिए संगठन स्तर पर सभी मोर्चे को युद्ध स्तर पर काम करने के लिए तैनात किया जा रहा है।

युवा मोर्चा की बैठक मे श्रीराम के चरणों मे सीट समर्पित करने का संकल्प लेने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने महिला मोर्चा की बैठक ली जिसमें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के जिला कार्यकारिणी उपस्थित रही , विवाह आदि समारोह होने के बावजूद भी महिलाएं देश के लिए राजनीति मे समय दे रही हैं जिसका संकेत स्पष्ट है कि नारी शक्ति अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक हुई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि शक्तिकेन्द्र से चुनावी विजय होना सुनिश्चित है फिर भी प्रचार प्रसार सबसे अधिक इसलिए करना है ताकि जनता को देश विरोधी ताकतें गुमराह ना कर सकें , उन्होंने कहा आज मोदी जी की नेतृत्व कला और क्षमता से विरोधी पार नही पा रहे तो आए दिन अफवाह फैलाकर अपना धंधा चलाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

विकसित भारत हर नागरिक का सपना जिसे मोदी जी ही साकार कर सकते हैं और जनता जानती है कि मोदी है तो मुमकिन है आज उनके जैसा कोई व्यक्ति टक्कर लेने वाला दूर दूर तक दिख नही रहा तो देश के लिए एक बार फिर मोदी  जरूरी है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव रहा हो या नगरपालिका का चुनाव विजय सुनिश्चित करने मे महिला मोर्चा की हर बहन ने शानदार भूमिका निभाई थी तो इस लोकसभा चुनाव मे जनपद चित्रकूट से अधिक से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे इसके लिए अब 20 मई तक सिर्फ और सिर्फ कमल चुनाव चिन्ह के लिए माताओं बहनों से चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कर के नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने का काम किया है तो इस बार हर नारी कमल के सामने वाला बटन दबाएगी क्योंकि मोदी जी ने महिलाओं के जीवन मे क्रांतिकारी परिवर्तन का समय ला दिया है। और सबसे बड़ी बात है कि लक्ष्मी जी को पसंद है कमल तो हर नारी का वोट कमल का वोट है।

इस बैठक मे जिला महामंत्री विनीता द्विवेदी , जिला उपाध्यक्ष राखी चौबे , विधानसभा विस्तारक आदित्य सिंह राणा , नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता उर्फ छोटा और संजय पाण्डेय सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote