SHARE

बांदा लोकसभा : भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल के नामांकन सभा मे मुख्य अतिथि के रूप मे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व विशिष्ट अतिथि के रूप मे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान उपस्थित रहे जहाँ करीब तीन से पांच हज़ार के तादाद मे जन समूह एकत्रित हुआ।

जहाँ चित्रकूट ब्राह्मण समाज के परशुराम जयंती के संयोजक रामसागर चतुर्वेदी की विशेष उपस्थिति चर्चा का विषय रही कि भाजपा की नामांकन सभा मे ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधित्व की पुकार विशेष रूप से सुनने को मिली। चूंकि इस चुनाव मे लगातार ब्राह्मण समाज चर्चा मे है तो यह भी चर्चा का विषय रहा कि भाजपा ब्राह्मण समाज का घर है और पूरा परिवार ब्राह्मण समाज की नींव पर अनवरत चलता आ रहा है जो अब मोदी का परिवार भी है।

तापमान को मात देता महिला मोर्चा का उत्साह

अपार भीड के उत्साह के बीच उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे तो योगी मोदी बृजेश पाठक जिंदाबाद के नारे लगे। इस बीच ही लोकसभा प्रत्याशी आरके पटेल जन जन से मिलकर सभा मे शामिल होने के लिए समर्थकों का व्यक्तिगत धन्यवाद व्यक्त कर रहे थे।

सांसद आरके पटेल अपने भाषण के अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो नामांकन सभा मे वह देशी अंदाज मे बांदा की इस्टाइल मे बोलते हुए नजर आए जिसे सुनकर लोग गदगद होते दिखे , तो उन्होंने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 20 मई को वोट देने की अपील कर डाली उनकी इस खास अपील मे माताओं बहनों से खास निवेदन सुनने को मिला कि ” पहिले कमल का वोट डाओ फे चूल्हा मं आगी जलाओ। ” जिसे सुनकर महिलाओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।

चित्रकूट के वायरल नेता जी सहित दर्जनों ने ज्वाइन की बीजेपी

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार सेवकों पर चली गोलियों का जिक्र कर समाजवादी पार्टी को खूब घेरा और जनता को याद दिलाया कि अब राम मंदिर बनकर तैयार है और आपको रामलला के दर्शन हो पा रहे हैं अगर भाजपा की सरकार ना बनती तो यह कभी संभव नही था लेकिन काशी के बाद मथुरा-वृंदावन के भगवान श्रीकृष्ण बंशी बजाने के लिए आतुर हैं अभी एक लड़ाई वह भी जीतनी है तब जाकर हिन्दू समाज का सपना साकार हो सकेगा और यह तब संभव है जब तीसरी बार मोदी सरकार आएगी।

उन्होंने रक्षा क्षेत्र मे भारत की उभरती छवि की चर्चा करते हुए दुनिया मे भारत के बढ़ते दम का जिक्र किया कि एक कांग्रेस की सरकार थी जो घुटने टेक देती थी और एक मोदी सरकार है जिसके समय मे सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का वध किया गया। सिर्फ इतना ही नही 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान ने हमारे जांबाज सैनिक अभिनंदन को वापस सम्मान सहित भेजा , यह पीएम मोदी की ताकत से संभव हुआ।

अंत मे उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी आरके पटेल का हाथ ऊपर उठाकर जन जन से वोट करने की अपील की , वह बोले जिताकर भेजोगे तो मोदी जी पीएम बनेंगे। जनता ने हाँ मे हाँ मिलाकर वोट देने का समर्थन दिया।

इस मौके पर नामांकन सभा की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा की गई इस कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया ,  लवकुश चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष चित्रकूट, रामकिशोर साहू जी जिला प्रभारी बांदा, अनिल यादव जिला प्रभारी चित्रकूट, रामकेश निषाद मा० जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, ब्रजकिशोर गुप्ता लोकसभा प्रभारी,  मनोज शुक्ला लोकसभा सह प्रभारी, बालमुकुंद शुक्ला  लोकसभा संयोजक, श्री शिवशंकर सिंह जी लोकसभा सह संयोजक, इंद्रपाल सिंह पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, पुरुषोतम पाण्डेय पूर्व जिलाध्यक्ष, संतोष गुप्ता जी पूर्व जिलाध्यक्ष, अखलेश श्रीवास्तव जी पूर्व जिलाध्यक्ष, दिनेश तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, रंजना उपाध्याय पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक जाटव जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, लवलेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, अशोक त्रिपाठी जी पूर्व जिलाध्यक्ष, राजेश द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष, जनपद बांदा व चित्रकूट के सभी नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, कार्यकर्ता भाजपा पदाधिकारी सहित हजारों भाजपा समर्थक उपस्थित रहे।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote