SHARE

भाजपा लोकसभा चुनाव मे मोर्चा संभालने के लिए सभी मोर्चों को युद्ध स्तर पर सक्रिय कर रहा है। जिनमे महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिए अभी से महिला मोर्चा की टीम को लक्ष्य दिया गया है , इस हेतु जनपद चित्रकूट मे महिला मोर्चा ने जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया।

जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन के निर्देश पर लोकसभा चुनाव से पहले सभी बहनों को सक्रिय भूमिका निभाने हेतु बैठक कर आगामी कार्यक्रम की जानकारी देने एवं संगठन मे नयापन लाने के लिए ऐसी बैठक का आयोजन किया जाता है।

जिला कार्यसमिति की बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे आईं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव आधी आबादी जिताकर पीएम मोदी को हैट्रिक बनाने का अवसर प्रदान करेगी , जिस प्रकार से उन्होने गांव – गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं के लिए जीविकोपार्जन एवं स्तरीय जीवन जीने के लिए काम किया है उससे महिलाएं पीएम मोदी की मुरीद हुई हैं।

इसी क्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारी बांदा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा कि चुनाव नगर का हो या विधानसभा और लोकसभा का महिला कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह सीएम योगी और पीएम मोदी के कार्यों का परिणाम है कि चित्रकूट जनपद मे भी महिला मोर्चा बड़े स्तर पर काम कर रहा है और महिलाओं की एक बड़ी टीम नजर आने लगी है जैसे मैंने बांदा मे मेहनत की तो गांव गांव मे महिला मोर्चा की सदस्य मिल जाएंगी वैसे ही यहाँ की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी बहनों के साथ काम कर सक्रिय किया है , जिसका परिणाम है कि अब महिलाएं चुनाव मे गेम चेंजर की भूमिका निभा रही हैं। वह कहती हैं कि हम बहनें बुन्देलखण्ड से सभी सीटें जिताकर अपने भाई नरेन्द्र मोदी को उपहार स्वरूप भेंट करेंगी।

यूट्यूब चैनल पर देखिए

बैठक मे जिला महामंत्री विनीता द्विवेदी ने हमेशा की तरह कुशल संचालन किया। जिसमे उन्होंने योजनाओं का बीच बीच मे वर्णन किया और योगी – मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

शहर के बिंदीराम होटल मे यह बैठक संपन्न हुई जिसमे राखी चौबे , मीता करवरिया , अर्चना सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुईं।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंडल और बूथ स्तर तक महासंपर्क अभियान संगठन द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे महिला मोर्चा चित्रकूट धरातल पर काम कर भाजपा विजय का रेकार्ड कायम रखने मे सक्रिय भूमिका निभाएगी।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote