SHARE

चित्रकूट : केन्द्र मे मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जमीनी स्तर कार्यक्रम का आयोजन कर जनता को जन कल्याणकारी नीतियां बता रही है। बीजेपी का ऐसा प्रत्येक कार्यक्रम जन विश्वास बनाए रखने का बड़ा कारण बनता है।

इस संबंध मे महिला मोर्चा की चित्रकूट जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी से खास बातें हुईं , वह बोलीं हमारे दूरगामी सोच वाले प्रधानमंत्री के सामने इन 8 साल मे अनेक चुनौतियां आईं जिनमे एक सबसे बड़ी चुनौती वैश्विक महामारी कोरोना का सामना करना रहा।

जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका था। आर्थिक प्रगति रूक चुकी थी फिर भी उन्होंने देश को संभाला , रिकॉर्ड स्तर पर वैक्सीनेशन संपन्न हुआ और एक बार पुनः जीवन पटरी पर आया।

इसी संबंध मे महिला मोर्चा ग्रामीण क्षेत्र मे काम करने वाली बहनों से संवाद स्थापित कर रही है। महिलाओं के जीवन मे जो चुनौतियां हैं उनसे कैसे निपटें और सरकार की कौन सी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जिनसे महिलाओं के जीवन मे अच्छा बदलाव लाया जा सके , यही सब चर्चा के हमारे मुख्य विषय रहते हैं।

Pls. Support

दिव्या त्रिपाठी ने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों एवं समूह सखियों को सेनेटरी पैड वितरण किया जिससे जागरूकता फैले और गाँव मे महिलाएं व खास उम्र की बेटियां इस पैड का अधिक उपयोग करें जिससे गुप्त रोग से बचाव मे हमें खूब सहायता मिलेगी।

पैड वितरण व महिलाओं का सम्मान

बातचीत के क्रम मे वह बोलीं कि इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे की उपस्थिति सराहनीय रही और महिला मोर्चा की पूरी टीम को उनका सराहनीय प्रोत्साहन प्राप्त होता रहा जिससे हम समय-समय पर सफलतम कार्यक्रम करते आए हैं।

जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम का मधुर एवं सफल संचालन माया प्रजापति ने किया। जिन्होंने क्रम से स्तरीय उद्बोधन कर शुरूआत से अंत तक कार्यक्रम को लाजवाब बनाकर रखा। विशिष्ट अतिथि के रूप मे राजेश्वरी द्विवेदी व जिला महामंत्री आलोक कुमार पाण्डेय की उपस्थिति के साथ करीब एक सैकड़ा महिलाएं पहुंची।

इस सफल कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote