SHARE
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ संत भाव से समाज सेवा कर रहे हैं तो शासक होने के नाते अपराधियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी करवा रहे हैं जिससे प्रदेश मे कानून राज स्थापित हुआ है और अवैध कारोबार सपा शासनकाल के ठप्प हुए हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती को मनाते हुए एक बार फिर भाजपाईयों ने एकात्म मानववाद के विचार को दोहराया , यह विचार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विचार मे से सबसे सरल और सर्वश्रेष्ठ विचार है।

इस विचार का संपूर्ण सार सिर्फ एक शब्द है कि एकात्म मानववाद अर्थात मनुष्य एक है और सबकी आत्माएं एक हैं , हम सब मनुष्य आत्मा हैं और समान हैं।

कहने का मतलब है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने मानव की जन्म की जाति से भी सर्वश्रेष्ठ विचार एक आत्मा का दिया था , यही वार्ता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव कहते हैं कि भाजपा के संस्थापक विचार ही इतने श्रेष्ठ हैं कि किसी और दल मे संभव ही नही है।

उन्होंने कहा कि पंडित जी ने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास की बात कही और सरलता समझा दिया कि भेदभाव रहित हम सब आत्मा हैं और आत्मा कभी किसी से भेदभाव नही करती है क्योंकि मनुष्य की आत्मा समभाव वाली होती है।

सृष्टि की सर्वश्रेष्ठ रचना मनुष्य का अस्तित्व ही आत्मा से है तो फिर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनुकरणीय है। उनकी जयंती के अवसर पर संपूर्ण देश मे उनका यह विचार हर किसी के पास तक अवश्य पहुंचता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ संत भाव से समाज सेवा कर रहे हैं तो शासक होने के नाते अपराधियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी करवा रहे हैं जिससे प्रदेश मे कानून राज स्थापित हुआ है और अवैध कारोबार सपा शासनकाल के ठप्प हुए हैं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वैश्विक स्तर पर भारत का ध्वज बुलंद कर रहे हैं आज दुनिया भारत की ओर उन्नति के लिए टकटकी लगाकर देखती है , और अब भारत का एक्शन दुनिया के लिए एक संदेश होता है तो साफ है कि हम मजबूर नही बल्कि मजबूत राष्ट्र के निवासी हैं।

इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार व मार्गदर्शन मे भाजपा एक वट वृक्ष की तरह देश – प्रदेश के आम जनमानस के जनहित मे काम रही है और डबल इंजन वाली सरकार एकात्म मानववाद के विचार को साकार कर रही है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote