SHARE
संपूर्ण भारत अयोध्या हो गया है। वही अयोध्या जो श्रीराम की प्रतीक्षा मे व्याकुल थी और जब श्रीराम आए तो राम ज्योति से जगमग हो उठी अयोध्या , ऐसा ही तो होने जा रहा है क्योंकि श्रीराम भक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया है कि हर घर मे जले श्रीराम ज्योति और दीपावली मनाएं

हम सौभाग्यशाली हैं जो हमारे सामने श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसे भव्य और दिव्य जन जन का उत्साह बना रहा है। साल की शुरुआत की सुबह से लोग सोशल मीडिया मे राम आएंगे लिख लिख कर अयोध्या की तस्वीरें पोस्ट कर प्रभु श्रीराम का स्मरण कर रहे हैं।

आखिर राम क्यों ना आएंगे ? सिद्दत से पुकारेंगे तो आएंगे। जब सभी पुकार रहे हैं , एक स्वर से पुकार रहे हैं तो राम आने को मजबूर हो जाएंगे प्रभु श्रीराम हर दिल मे आएंगे।

सबरी माता की भक्ति जैसी भक्ति जन जन मे जाग जाएगी और प्रतीक्षा भी सबरी माता के सब्र जैसे हो रही है तो राम आएंगे।

अयोध्या की जनता जैसे प्रभु श्रीराम का चौदह वर्षों तक प्रतीक्षा कर रही थी। व्याकुल होकर हर अयोध्यावासी जी रहा था। वैसी व्याकुलता जन जन मे नजर आ रही है।

ठहरने का सबसे शानदार होटल

संपूर्ण भारत अयोध्या हो गया है। वही अयोध्या जो श्रीराम की प्रतीक्षा मे व्याकुल थी और जब श्रीराम आए तो राम ज्योति से जगमग हो उठी अयोध्या , ऐसा ही तो होने जा रहा है क्योंकि श्रीराम भक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया है कि हर घर मे जले श्रीराम ज्योति और दीपावली मनाएं

वर्ष 2024 की दिपावली हम 22 जनवरी को मनाएंगे। भारत के इतिहास मे यह तारीख दर्ज हो जाएगी। संपूर्ण विश्व भारत के इस गौरवशाली दिन को देखेगा कि यह देश धर्म प्राण देश है जिस देश के जन जन की आत्मा मे प्रभु श्रीराम बसते हैं और राम राज्य मे कोई वर्ग नही कोई भेद नही अपितु सब श्रीराम के जन हैं सब एक समान हैं और समभाव होकर समूचे राष्ट्र से एक ही नारा गूंजेगा जय श्रीराम ……… जय श्रीराम

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote