SHARE

भाजपा वोटर चेतना अभियान के जरिए वोटर से महासम्पर्क कर रही है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के हर जनपद मे बूथ पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

इस दौरान जनपद चित्रकूट के प्रभारी डा. अनिल यादव सीआईसी मे महिला मोर्चा द्वारा लगाए गए कैंप पर पहुंचे जहां उन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी युवतियों से बात की और वोट क्यों करें और किसको करें ऐसे सवालों के जवाब भी दिए।

साथ ही महिला मोर्चा द्वारा बनाए गए नए मतदाताओं की सूची का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि बूथ स्तर तक महिला नेत्रियां घर घर जरूर पहुंचे वैसे भी आने वाला समय महिला नेत्रियों का ही है जिसकी शुरुआत 33 % के आरक्षण से प्रधानमंत्री मोदी जी ने की है। उन्होंने महिला मोर्चा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी से कहा प्रयास सराहनीय है , ऐसे ही जमीनी काम से सफलता मिलती है।

बीएलओ जब नए मतदाता बना रहे हैं तब उन्हीं से भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी संपर्क कर रहे हैं। वोटर चेतना अभियान मे पहुंच रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी से खास बातचीत के कुछ अंश।

Donate pls

यह किस प्रकार का अभियान है : बेशक उम्र भले पूरी हो जाए और संवैधानिक रूप से वोट डालने का अधिकार पा जाएं पर भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है जो चेतना जागृत करने का काम करता है।

कैसी चेतना : वोट क्यों डालें ? और आपका वोट देश के भविष्य का निर्णय कैसे करता है , यह बात लड़का हो या लड़की सबको बताना जरूरी हो जाता है ताकि वह विचारधारा के अनुरूप देश के लिए वोट करें। एक अच्छा नेतृत्वकर्ता चुनें तो इस तरह के संवाद से उनके कुछ सवाल भी सामने आते हैं।

जैसे एक लड़की ने सवाल किया कि हम बीजेपी को ही वोट क्यों करें।

लड़की हो या महिला क्यों करें बीजेपी को वोट : इसका सबसे सुंदर जवाब था कि अभी देखा महिलाओं को अधिकार देने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति कितनी शक्तिशाली साबित हुई जो आरक्षण तीन – चार दशक से पेंडिंग था उसे भाजपा की मोदी सरकार ने पूरा किया , यह किसकी ताकत से हुआ जनता की ताकत से आपके वोट की ताकत से चूंकि पूर्ण बहुमत की सरकार है तो निर्णय लेने मे सशक्त रही और तत्काल निर्णय लेकर सदन मे अधिनियम पारित कर सामान्य महिलाओं के लिए भी राजनीति का सबसे बड़ा द्वार खोल दिया तो जो लड़कियां अठारह साल की हो चुकी हैं पहली बार मत का प्रयोग करेंगी उन सबसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम की बात करना और महिला सुरक्षा जैसा महत्वपूर्ण मुद्दा जो महिलाओं को प्रभावित करता है। इस तरह की चेतना जागृत करना हमारा सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व है।

आपके समक्ष कितने नए वोटर का नामांकन हुआ : मैं अब तक तीन से चार बूथ पर पहुंची हूं अभी हर रोज जहां संगठन के द्वारा जिम्मेदारी मिलती है वहां पहुंचना है जैसे अब तक गोकुलपुरी और सीतापुर के वार्ड मे साथ ही महिला मोर्चा की हर पदाधिकारी इस अभियान मे बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस दौरान करीब बारह से पंद्रह नए वोटर से चर्चा हुई। कुछ पूराने वोटर भी आसपास मौजूद रहे तो उनके विचार भी बदलने का अवसर मिला जैसे जाति नही धर्म पर फोकस करें जैसे राष्ट्र हित के बारे मे सोचें और विकसित भारत के संकल्प के साथ चलें। महिलाओं से उज्जवला योजना की चर्चा भी होती है और उनकी जिंदगी के हित मे और क्या हो सकता है इसका इनपुट भी संगठन को उपलब्ध कराना।

कुलमिलाकर बड़ी बात निकलकर आयी है कि भाजपा कोई भी मौका नही छोड़ती। वोटर्स मे चेतना भरने का कार्य पहले का बदला हुआ स्वरूप है जैसे राजनीतिक दल के लोग वोट बढ़वाने भर का काम करते थे लेकिन अब भाजपा ने वोटर्स ( लोगों ) के दिल दिमाग मे जगह बनाने के लिए महासम्पर्क अभियान चलाकर नया कार्य शुरू किया है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote