SHARE
वार्तालाप मे तमाम व्यापारियों ने कहा कि वर्ष 2014 से लालिमामय सूर्योदय होने लगा और 2017 मे सूर्य की आभा फैलने लगी तब से अब तक देश – प्रदेश के विकास का हर वर्ष विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का ऐतिहासिक वर्ष साबित होगा।

चित्रकूट / उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी अपनाओ दीपावली उत्सव से पूर्व भाजपा एक जनांदोलन बनाना चाहती है जिसका संदेश चीन और अमेरिका को देना चाहती है , इस संदर्भ मे जनपद स्तर आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व विधायक आनंद शुक्ला संबोधित कर रहे थे।

अदलती – बदलती भाजपा की करवट लेती राजनीति मे चित्रकूट जनपद मे लंबे समय बाद दल की ओर से मऊ मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला जब प्रेस वार्ता को संबोधित किए तो चर्चा हुई कि भाजपा मे श्री शुक्ला की दीवाली जग गई , उन्होंने बड़े उत्साह के साथ कहा कि अगला कार्यक्रम बांदा मे लगा है तो उनका साफ संकेत सिर्फ चित्रकूट नही बांदा की राजनीति तक साफ सुनाई दिया।

पूर्व विधायक ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व मे गुंडाराज मुक्त माहौल मिलने से व्यापार अच्छा हो रहा था तो घटी जीएसटी व्यापार के लिए बूस्टर एनर्जी है और इस बात को व्यापारी समझ रहा है उन्होंने कहा कि मुझसे वार्तालाप मे तमाम व्यापारियों ने कहा कि वर्ष 2014 से लालिमामय सूर्योदय होने लगा और 2017 मे सूर्य की आभा फैलने लगी तब से अब तक देश – प्रदेश के विकास का हर वर्ष विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने का ऐतिहासिक वर्ष साबित होगा।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने सरकार की कथा कहते हुए बोले कि गरीब अब पनीर सस्ती खा सकेगा और दूध भी पी सकेगा , भावार्थ यही था कि गरीबों की सरकार है जो कथित रूप से 80 करोड़ गरीब को औसतन राशन मुफ्त दे रही थी वे अब मनरेगा की मजदूरी और अन्य स्रोत की कमाई से सस्ती पनीर और दूध पी सकेंगे।

घटी जीएसटी के दौर मे देशी घी कितना सस्ता होगा इसका आम मध्यमवर्गीय परिवार आकलन कर रहा है ताकि वह भी घी खा कर सेहत अच्छी कर सकें।

आत्मनिर्भर भारत की आयोजित प्रेस वार्ता मे भाजपा तमाम वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे जिन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि विपक्ष भारत विरोधी विदेशी ताकतों के सह मे काम कर रहा है तो वहीं भाजपा स्वदेशी अपनाओं आत्मनिर्भर भारत बनाओ के मिशन पर काम कर रही है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote