SHARE

बुंदेलखंड की उन्नीस सीटों पर लड़ेगी लोजपा : अजय गुप्ता

चित्रकूट, उत्तर प्रदेश।

प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए चित्रकूट में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं की उपस्थिति में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव मे लोजपा के बिना यूपी मे सरकार नही बनेगी , इस दावे की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड की उन्नीस सीटों पर लोजपा पूरे दमखम से अकेले चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करगी , साथ-साथ यह बोले कि रणनीति 403 सीटो पर लड़ने की बन रही है।

संगठन में युवा शक्ति को जिम्मेदारी दी जा रही है जिससे कार्य तेज गति से हो और युवा स्वयं के भविष्य की तस्वीर खींच सकें , चित्रकूट जनपद मे युवा समाजसेवी भूपेंद्र सिंह पटेल को चित्रकूट जिले की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं की भूमिका भारतीय राजनीति की दिशा तय करेगी। पार्टी का लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता जैसे मुद्दों को जनआंदोलन का स्वरूप देना है।

नव नियुक्त जिला नेतृत्व ने कहा कि चित्रकूट और पूरे बुंदेलखंड के विकास, युवाओं को अवसर दिलाने तथा आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में नए सामाजिक समीकरणों और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की रणनीति के तहत लोजपा (रामविलास) बुंदेलखंड में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।

बुंदेलखंड की धरती से उठी यह नई राजनीतिक हुंकार आने वाले समय में क्षेत्रीय और प्रदेशीय राजनीति को किस दिशा में प्रभावित करेगी, इस पर राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हुई हैं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote