
चित्रकूट : भाजपा महिला मोर्चा चित्रकूट ने डाक बंगला मे बजट पर चर्चा गुरूवार को की जिसमे बजट से महिलाओं को होने वाले लाभ एवं आम जनता को के लिए बजट कितना सही है इस पर चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे जनपद के प्रभारी प्रदेश मंत्री देवेश कोरी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे और प्रदेश कार्य समिति सदस्य ममता सिंह एवं भाजपा नेत्री राजेश्वरी द्विवेदी की उपस्थित रहीं।
इस दौरान दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि अमृतकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमे महिलाओं के विकास और हित का ख्याल रखा गया है। यह बजट देश की आम जनता का विकास करने वाला बजट है। जो 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष पहली सीढ़ी साबित होगा।
बैठक मे महिला मोर्चा का संगठन मुख्य रूप से उपस्थित रहा। जिसमे सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जनपद प्रभारी प्रदेश मंत्री देवेश कोरी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसी क्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे का स्वागत किया गया।
कुलमिलाकर केन्द्र सरकार एवं यूपी सरकार का लक्ष्य है कि बजट पर चर्चा के माध्यम से गाँव गरीब और जनता तक भाजपा की पहुंच बनी रहे और चर्चा से जनता को भाजपा की रीति नीति का विश्वास दिलाकर आगामी लोकसभा चुनाव जीता जा सके।