SHARE

@Saurabh Dwivedi

जनपद चित्रकूट में गो वंश एक बड़ी समस्या बनकर उभरी तो जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन समस्या के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर युद्ध स्तरीय राहत पहुंचाने हेतु सक्रिय हुआ है। बुधवार को खंड विकास अधिकारी पहाड़ी एकाएक गो आश्रय स्थल ग्राम पंचायत पहाड़ी पहुंच गए।

निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी व अन्य

गल्ला मंडी मे बना हुआ अस्थाई गो आश्रय स्थल में पहुंचकर गो वंश पशु पालन की सुविधाओं का जायजा लिया। खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान प्रतिनिधि को गूगल मीट के जरिए जनपदीय प्रशासन को गो आश्रय स्थल की वास्तु स्थिति बताने के लिए कहा , उन्होंने तत्काल मोबाइल द्वारा उच्च स्तरीय अधिकारियों को भूसा , पानी और आश्रय स्थल की उत्तम व्यवस्था से बिंदुवार वाकिफ कराया।

अस्थाई गो आश्रय स्थल में मौके पर गाय पानी पीती हुई और भूसा खाती हुई साफ नजर आईं , जिनकी संख्या लगभग चार सौ से कुछ अधिक प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह द्वारा बताई गई। साथ ही कहा गया कि शीघ्र ही संख्या बढ़ने के आसार हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी बाल गोविंद ने कहा कि हम शासन – प्रशासन के निर्देशानुसार अन्ना गो वंश को संरक्षित करने का उत्तम प्रयास कर रहे हैं।

इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी ने संतोषजनक स्थिति मिलने पर खुशी जताई व भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था ना होने के निर्देश दिए।

( कृपया कृष्ण धाम ट्रस्ट के सोशल केयर फंड मे साहित्य और जमीनी पत्रकारिता हेतु 100 , 200 , 500 और 1000 ₹ व ऐच्छिक राशि दान कर हमें ऊर्जा प्रदान करें जिससे हम गांव पर चर्चा सहित ईमानदारी से समस्याओं पर प्रकाश डालकर समाधान करने मे सहायक हों …. )
{ Saurabh Chandra Dwivedi
Google pay ( mob. ) – 8948785050
Union bank A/c – 592902010006061
Ifsc – UBIN0559296
MICR – 559026296
Karwi Chitrakoot }

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote