SHARE
नेतागिरी के बहुत से पुराने घर – परिवार सकते मे आ गए हैं कि नया नाम चर्चा मे क्यों ? ये चर्चा किसने करायी ? कैसे हुई ?

विधानसभा चुनाव 2027 के मार्च अप्रैल मे होने की प्रबल संभावना है। राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। जनपद स्तर पर नेता चुनाव लड़ने की जुगत भिड़ाने लगे हैं।

चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है हर युवा इसे अवसर की भांति देख रहा है। युवाओं मे असंतुष्ट होने का भाव प्रबल है इसलिए युवा चाहते हैं कि कुछ नया हो।

नेतागिरी के बहुत से पुराने घर – परिवार सकते मे आ गए हैं कि नया नाम चर्चा मे क्यों ? ये चर्चा किसने करायी ? कैसे हुई ? जवाब भी बड़े सरल सहज हैं कि रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने की पहली प्रेस वार्ता कामतानाथ पीठ परिसर मे हुई तब किसी ने सोचा नही था कि इतनी शीघ्रता से चुनाव की चुनौती सामने आ जाएगी।

जी हाँ ; यह वही अर्चना नितिन उपाध्याय हैं जो जय बजरंग सेना के बैनर तले कभी धर्मग्रन्थ को राष्ट्रीय ग्रंथ संवैधानिक रूप से बनाए जाने की मांग कर रही थीं तो धीरे – धीरे चित्रकूट की जनता-जनार्दन से संवाद स्थापित होने लगा।

हाल ही मे एक खबर वायरल हुई थी जो कोल्हू माफी नाम के एक गांव की थी , वहाँ प्रकाश की व्यवस्था नही थी। ग़रीबों के मसीहा बनने वाले विधायक अनिल प्रधान को भी सुध नही थी तो ऐसे मे अर्चना नितिन उपाध्याय ने बिजली व्यवस्था के लिए आवाज दी तो डीएम पुलकित गर्ग को पहुंचना पड़ा जिसके बाद गांव की किस्मत का दरवाजा खुल गया।

इस तरह बाढ़ पीडितों से मिलना , किट बांटना और जन संवाद करने के तरीके ने चर्चा मे ला दिया जिसके बाद सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर विधायक पद के दावेदारी के साथ फोटो वायरल होने लगीं , वर्तमान विधायक अनिल प्रधान को एक नारी से टक्कर मिलने लगी कि क्या यह विधायक बन सकती हैं ? फिलहाल दल कौन सा होगा ? यह तस्वीर साफ नही हो पायी है।

हाँ अंततः चर्चा जरूर है कि यह किसका टिकट खा जाएंगी ? किसका सियासी समीकरण बिगाड देंगी क्योंकि इनकी सक्रियता से इंद्रासन डोलने लगा है। कुलमिलाकर अंतिम निर्णय जनता का होता है समर्थक और मीडिया चर्चा को बल जरूर देते हैं लेकिन जनता अंतिम मुहर लगाती है तो अगर आप बतौर जनता इन्हें देख रहे हैं सुन रहे हैं तो एक मैसेज जरूर दें कि विधायक की दावेदारी की चर्चा मे आने के बाद भी इनको चुनाव लड़ना चाहिए कि नही ? दल कौन सा होना चाहिए ? इन सवालों के जवाब भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (99% score) - 1 vote