SHARE

उत्तर प्रदेश सरकार मे उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक मार्च के अंतिम सप्ताह मे चित्रकूट पहुंचे। जहाँ उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की एवं भाजपा कार्यकर्ता व वैचारिक सहयोगियों की बैठक ली एवं औचक निरीक्षण भी किया।

कार्यकर्ता बैठक मे जनपद चित्रकूट के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे , जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव , सांसद आरके पटेल , ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी , जिला महामंत्री आलोक कुमार पाण्डेय सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

हमसे बातचीत मे भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने बताया कि पहले सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उप मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ तत्पश्चात उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को काम करने का मंत्र दिया गया , कैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से गुण्डाराज को खत्म किया और किस तरह प्रधानमंत्री ने महामारी के दौरान देशवासियों के जीवन को बचाया।

महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने एक शानदार उद्बोधन दिया , जिसमे उन्होंने कहा कि दो देशों के युद्ध के बीच विश्व ऐसा पहली बार हुआ कि एक देश भारत के बच्चों की सुरक्षित घर वापसी के लिए रूस और यूक्रेन ने कुछ समय के लिए युद्ध विराम कर दिया इससे प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और सबसे ताकतवर व्यक्तित्व का दर्शन मिलता है।

उन्होंने देश का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री और प्रदेश का विकास करने वाले मुख्यमंत्री के एक एक कार्य का वर्णन किया जिसे जनता को महसूस करते रहने की आवश्यकता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि  सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और प्रदेश से आपराधियों की छुट्टी हुई या फिर वे जेल मे है यह है योगी सरकार फर्क साफ है। जिससे प्रदेश उद्योग का माहौल बनने लगा और अब उत्तर प्रदेश मे जनपद स्तर पर इनवेस्टर समिट होने लगी हैं। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल मे संपन्न हुई इनवेस्टर समिट मे पहले से अधिक उत्साह देखने को मिला जिससे युवाओं को रोजगार के द्वार खुलेंगे।

भाजपा जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं मे हुए सुधार का भी वर्णन किए और भविष्य मे होने वाले आवश्यक सुधार की योजनाओं की जानकारी भी दी। योगी सरकार मे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जनपद चित्रकूट मे खोह पर बन चुका अस्पताल शीघ्र ही शुरू होने वाला है।

गौरतलब है कि औचक निरीक्षण के लिए विख्यात उप मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश मे वायरल उप मुख्यमंत्री के नाम से भी जाना जाता है , वजह सबसे बड़ी है कि बृजेश पाठक अचानक से अस्पताल पहुंचकर जांच करने लगते तो जानकारी होते ही वह सोशल मीडिया मे वायरल हो जाते हैं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote