SHARE

चित्रकूट जनपद के ग्राम सेहरिन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनांदोलन के रूप मे वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत एक वृक्ष का रोपण कर किया। इस दौरान सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर उपलब्धियों को भी गिनाया और अच्छा कार्य करने वाले प्रधान को सम्मानित किया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने फोन द्वारा बातचीत मे बताया कि उन्होंने प्रधान रहते हुए पूर्व पंचवर्षीय योजना पर स्कूल मे जो कार्य किया था। मिशन कायाकल्प के तहत स्कूल मे पठन-पाठन हेतु स्वच्छता और बिजली व्यवस्था के साथ मिड डे मील सर्वोत्तम गुणवत्ता का रहे उनकी इन सब कोशिशों के आधार पर निरंतर काम होता रहा है और समूचे जनपद मे एक बार फिर सेमरिया जगन्नाथी के प्रधान चुन्नू मेरे बाद सम्मानित हुए। जिससे समस्त ग्राम को गर्व हुआ और गाँव का नाम जनपद मे सबसे आगे नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर दिव्या त्रिपाठी को लोग कह रहे हैं कि इसको कहते हैं काम बोलता है। यह असली काम है जो आज भी बोल रहा है। स्मरण हो कि दिव्या त्रिपाठी प्रधान रहते हुए रानी लक्ष्मीबाई सम्मान , बेटियाँ एवार्ड और तमाम पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि बरसात की एक एक बूँद को बचाना है। जल संरक्षण से जीवन संरक्षण साकार होता है। वृक्षारोपण तभी सफल होता है जब जल मिल सके और वृक्षारोपण से अधिक संतुलित वर्षा होने के अवसर बनते हैं , साथ ही शुद्ध वायु प्राण वायु होती है अन्यथा अशुद्ध वायु प्राण घातक हो जाती है।

इसलिए मुख्यमंत्री ने चित्रकूट से वृहद वृक्षारोपण अभियान को जनांदोलन कहा है जो जनता की भागीदारी से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। समूचे उत्तर प्रदेश मे 25 करोड़ वृक्षारोपण का सरकारी लक्ष्य रखा गया है।

वृक्षारोपण हेतु सरकार का यह प्रशंसनीय कार्य ग्राम स्तर से ही साकार हो सकता है। गाँव से जल जीवन मिशन की सफलता का मार्ग बनता है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता को इस आंदोलन मे सहभागिता निभानी चाहिए।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote