
” जैसे आज मुझे अहसास होता है कि यह सम्मान गाँव का है , कर्वी नगरपालिका का है और समूचे चित्रकूट जनपद का है। चूंकि इससे सभी को विकास कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। भविष्य मे कर्वी चित्रकूट नगरपालिका विकास के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश मे नंबर वन पर हो ऐसी मेरी और हमारी पार्टी की इच्छा है। “
भारतीय जनता पार्टी ने चित्रकूट मे सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया और मौका था शिक्षक दिवस का , इस दिन शिक्षक और प्रधानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अच्छा कार्य किया था।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी को भी प्रधान रहते हुए स्वच्छ विद्यालय , कायाकल्प कार्य हेतु सम्मानित किया गया। उन्होंने ना सिर्फ गाँव का विकास किया बल्कि विकास की ऐसी नींव मजबूती से रख दी जो विकास की माँ कही जाती है , सभी जानते हैं वह है शिक्षा / एजुकेशन।
विद्यालय मे कायाकल्प इस स्तर का किया गया कि पिछले एक माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेमरिया जगन्नाथी के प्रधान को नंबर वन के लिए सम्मानित किया था। पूरे 5 साल मे दिव्या त्रिपाठी ने प्रधान पद पर काम करते हुए स्कूल की इमारत शानदार आकर्षक बनवाई ही लेकिन उससे ज्यादा गाँव की बेटियों को पढ़ने हेतु प्रेरित किया और बच्चों को शिक्षा का अच्छा माहौल मिले इस सामाजिक कायाकल्प पर भी उन्होंने काम किया।

विकास और सम्मान के मुद्दे पर दिव्या त्रिपाठी कहती हैं कि इससे गाँव और काम करने वाले को गर्व होता है और यह परंपरा हमेशा चलनी चाहिए। जैसे आज मुझे अहसास होता है कि यह सम्मान गाँव का है , कर्वी नगरपालिका का है और समूचे चित्रकूट जनपद का है। चूंकि इससे सभी को विकास कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। भविष्य मे कर्वी चित्रकूट नगरपालिका विकास के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश मे नंबर वन पर हो ऐसी मेरी ओर हमारी पार्टी की इच्छा है।
इस सम्मान समारोह मे बांदा सांसद आरके पटेल , जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव , भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे और भाजपा नेता पंकज अग्रवाल सहित समस्त भाजपा के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शिक्षक व प्रधान संघ की उपस्थिति सराहनीय व महत्वपूर्ण रही।