SHARE

चित्रकूट : धर्म स्थली चित्रकूट के रैन बसेरा मे एवं मानिकपुर में वनवासी कल्याण केन्द्र में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन सोमवार को महिला मोर्चा भाजपा के बनैर तले संपन्न हुआ जिसकी मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिभा शुक्ला रहीं।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ल से सवाल जवाब

कर्वी चित्रकूट के अंतर्गत रैन बसेरा कार्यक्रम स्थल में महिलाओं को राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने संबोधित किया। इससे पहले जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने स्वागत उद्बोधन देकर राज्य मंत्री का वंदन अभिनंदन किया।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बोलीं कि केन्द्र की मोदी सरकार महिलाओं के हित के लिए लगातार योजनाएं ला रही है। महिला आरक्षण बिल लाकर सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि देश – प्रदेश की राजनीति मे महिलाओं की भागेदारी अधिक से अधिक हो। उन्होंने कहा महिलाओं को पहले धुएं से आजादी दिलाई उज्जवला योजना के माध्यम से आज महिलाएं गैस मे खाना बना रही हैं जिससे गरीब मध्यमवर्गीय महिलाओं का सबसे बड़ा हित हुआ है जिससे नारियों की शक्ति मे इजाफा हुआ है।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं तो उन्होंने भाषण के शुरूआत मे ही कांग्रेस पार्टी पर सीधा हमला करते हुए बोलीं कि मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी से आजादी तो मिली लेकिन बाद मे कांग्रेस ने महिलाओं के हित मे कोई भी काम नही किया जब अटल जी की सरकार आई तब इस महिला आरक्षण बिल को लाया गया लेकिन तब राज्यसभा मे बहुमत ना होने से बिल पारित नही हो सका फिर कांग्रेस सत्ता मे रही लेकिन महिला आरक्षण बिल पर काम नही हो सका और फिर एक बार भाजपा सरकार आई तो बहुमत के समय महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पारित हुआ जिसका नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया।

उन्होंने कहा कि जब भाई अपनी बहनों के लिए काम कर रहा है तो बहने पहले से ज्यादा प्रतिशत मे अपने भाई के साथ खड़ी रही रहेंगी इसी उम्मीद से मैं अपनी बहनों के बीच नारी शक्ति वंदन सम्मेलन मे शिरकत करने आई हूं।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं को राष्ट्र सेवा की शपथ भी दिलवायी। जिससे मानिकपुर का वनवासी कल्याण केन्द्र और सीतापुर रैन बसेरा का हाल गुंजायमान हो गया।

मानिकपुर कार्यक्रम की प्रभारी विनीता द्विवेदी को बनाया गया था तो वहीं सीतापुर स्थित रैन बसेरा कार्यक्रम की प्रभारी राखी चौबे को बनाया गया था। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी को बनाया गया था जिनके संयोजन मे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सफल कार्यक्रम संपन्न किया गया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि इस सम्मेलन मे जितनी भारी संख्या मे महिलाओं ने भागेदारी निभाई है सभी कि उपस्थित से मन हर्षित है और देश – प्रदेश को चित्रकूट की नारी शक्ति ऐसा संदेश दे रही है कि महिलाओं की सामाजिक व राजनीतिक भागेदारी भविष्य मे ऐसे ही सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मे महिलाओं को आरक्षण मिला तो प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम चला रही है और कड़े कानून से बेटियों को अच्छा माहौल दे रही है जिसके लिए आज महिलाएं योगी – मोदी वाली डबल इंजन की सरकार को धन्यवाद दे रही हैं।

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन मे भाजपा जिला मंत्री राछेश्वरी द्विवेदी , जिला उपाध्यक्ष अंजू वर्मा , सरस्वती सोनी , अनीता सिंह , अर्चना सिंह , रेखा शुक्ला , ललिता देवी , माया प्रजापति , मनोरमा जैन , लक्ष्मी सिंह , गीता तिवारी , अराधना यादव और मानी गुप्ता सहित दोनो कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों की तादाद मे महिलाएं उपस्थित रहीं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote