SHARE

नगर निकाय चुनाव मे बीजेपी की महाविजय आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूस्टर डोज होगी। हमारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हर चुनाव मे मेहनत की है इसलिए उम्मीद है कि महिला मोर्चा की हर बहन को सम्मान और महत्व समय आने पर हमेशा मिलेगा।

कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बांदा आई थीं। कार्यक्रम समापन के पश्चात वह चित्रकूट धाम दर्शन करने के उद्देश्य से बांदा से चित्रकूट रात्रि प्रवास पर आईं। गुरूवार की सुबह उन्होंने कामतानाथ का परिक्रमा किया।

इस दौरान उनमे आस्था का प्रबल भाव देखने को मिली। हिन्दू धर्म मे श्रद्धा का महत्व है जो उर्विजा दीक्षित मे साधना और भक्ति करते हुए साफ झलक रहा था। उनके साथ चित्रकूट महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी रहीं। महिला मोर्चा की टीम से राखी , अनीता सिंह और अन्य सदस्यों ने साथ मे परिक्रमा करते हुए यहाँ के महत्व को बताती रहीं।

वह जब कामतानाथ के दर पर पहुंची तो हिन्दू एकता , राष्ट्र एकता और अखंडता के लिए प्रार्थना करने के साथ हाल ही मे संपन्न होने जा रहे निकाय चुनाव मे भाजपा की महाविजय के लिए प्रार्थना कीं। उनका कहना था कि चित्रकूट मे कामतानाथ मे कामना करने से पूरी होने की ना सिर्फ प्रबल संभावना रहती है बल्कि पूरी होती है।

नगर निकाय चुनाव मे बीजेपी की महाविजय आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूस्टर डोज होगी। हमारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हर चुनाव मे मेहनत की है इसलिए उम्मीद है कि महिला मोर्चा की हर बहन को सम्मान और महत्व समय आने पर हमेशा मिलेगा।

वह बोलीं कि मैं कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र की अध्यक्ष होने के नाते इस क्षेत्र मे बीजेपी की महाविजय के लिए लगातार काम कर रही हूँ और काम करने वालों की कभी हार नही होती। चित्रकूट महिला मोर्चा की प्रशंसा करते हुए बोलीं कि यहाँ धर्म नगरी मे जमीन पर काम करने वाली बहनों का संगठन है और हमारी जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी परिश्रमी हैं जिन्होंने सक्रिय महिलाओं संगठन तैयार किया है जो नंबर वन पर काम कर रही हैं।

चलते चलते उन्होंने कहा कि भगवान कामतानाथ हमेशा दर्शन करने को बुलाते रहें और चित्रकूट के विकास के लिए आवाज उठती रहनी चाहिए। यहाँ का धार्मिक आध्यात्मिक माहौल हमे भक्तिभाव से भर कर आनंदित जीवन महसूस करा देता है , इसलिए बार-बार चित्रकूट आने की इच्छा रहती है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote