
धर्मनगरी में 4 दिवसीय विराट 151 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, 17 दिसंबर को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
धर्मनगरी चित्रकूट में आयोजित होने वाले चार दिवसीय विराट 151 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन के अंतर्गत 17 दिसंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। उक्त जानकारी आयोजन समिति की ओर से डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि महायज्ञ के माध्यम से समाज में सद्भाव, नैतिक चेतना एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है।

इसी क्रम में यज्ञ सहयोग यात्रा के तहत प्रिया मसाला की ओर से सामाजिक सहभागिता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कंपनी के डायरेक्टर बृजेश त्रिपाठी ने भंडारे के लिए आवश्यक मसाला सामग्री भेंट कर आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।
आयोजन समिति ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग ऐसे विराट आयोजनों को सफल बनाता है।








