SHARE
शहर मे टंगी कुछ होर्डिंग्स इस बात की पुष्टि भी करती हैं तो वहीं लोकसभा चुनाव के समय से भाजपा की अंतर्कलह खुलकर सामने आ चुकी है जिस कारण से राजधानी लखनऊ हो या दिल्ली दरबार कर्वी विधानसभा 236 को जीतने के लिए नया प्रयोग करने को राजी हो रहा है।

चित्रकूट ||

जनपद चित्रकूट मे कुल दो विधानसभा हैं जिनमे से एक कर्वी विधानसभा की चुनावी चर्चा रफ़्तार पकड़ ली है। इस बार सपा को पराजित करने के लिए भाजपा नया प्रयोग कर सकती है , सूत्रों के मुताबिक इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि यह सीट महिला खाते मे जा सकती है।

शहर मे टंगी कुछ होर्डिंग्स इस बात की पुष्टि भी करती हैं तो वहीं लोकसभा चुनाव के समय से भाजपा की अंतर्कलह खुलकर सामने आ चुकी है जिस कारण से राजधानी लखनऊ हो या दिल्ली दरबार कर्वी विधानसभा 236 को जीतने के लिए नया प्रयोग करने को राजी हो रहा है।

चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि पुरूष प्रत्याशी एक दूसरे को हराने के लिए पुनः वही खेल खेलेंगे इससे बेहतर है कि किसी महिला को प्रत्याशी बनाकर नया प्रयोग किया जाए और इस दिशा मे पार्टी ने काम करना शुरु कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकी दिव्या त्रिपाठी का नाम चर्चा मे है जो अपने गांव सेमरिया जगन्नाथ वासी की प्रधान भी रह चुकी हैं और वर्तमान मे भाजपा संगठन मे जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं ; साथ ही अन्य सामाजिक कार्यों मे सहभागिता ने इनके नाम को चर्चा मे ला दिया है।

राजनैतिक विद्वानों का मानना है कि पार्टी को अगर यह सीट जीतनी है तो नया प्रयोग करना ही चाहिए अगर निकलकर आ रही यह बात सत्य है कि किसी सक्रिय महिला को टिकट देकर पार्टी चुनाव लड़ाएगी तो अपने आप मे यह भाजपा के लिए भी शुभ संकेत है क्योंकि इनके पास घिसे पिटे उम्मीदवार के अलावा कोई चमत्कारिक फेस नही है इसलिए दल का यह विचार विनिंग कार्ड बन सकता है।

जब इस बात की पड़ताल आम आवाम के बीच की गई तो दिव्या त्रिपाठी के नाम पर लोगों मे आम राय रूचिकर सुनने को मिली है हालांकि इस संबंध मे जब दिव्या त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जो जैसी जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन सदैव किया है फिलहाल अभी जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी है और स्नातक एमएलसी का चुनाव जिताने के कार्यों पर लगी हुई हूँ तो इस संबंध मे अभी मैं कुछ कह नही सकती फिलहाल मेरी ओर से सभी स्नातक मतदाताओं से अपील है कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर जी को विजयी बनाएं।

image_printPrint
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes