SHARE
भाजपा का ये प्रदेश मंत्री टेक्निकल पर्सनालिटी है जो टेक्निकल पालिटिक्स करते हैं। उसकी वजह साफ है कि देवेश कुमार राजनीति शास्त्र से एमए करने के साथ पॉलिटेक्निक की पढ़ाई भी किए हैं। जो तकनीक शिक्षा अंतर्गत आता है। आप कपड़ों के बहुत शौकीन माने जाते हैं अर्थात कहा जाए तो आपका सबसे बड़ा शौक कपड़ों का है , जितने स्वच्छ इनके कपड़े होते हैं उतने ही स्वच्छ छवि के नेता हैं और कुर्ता जितना टाइट रहता रहता है उतना कड़ा निर्णय लेने के लिए भी जाने जाते हैं। ड्रेसिंग सेंस साफ जाहिर करता है कि नई वाली राजनीति के पोषक हैं और सूझबूझ से राजनीति करना जानते हैं। इनका प्रमुख गुण धैर्य है।

चित्रकूट की भाजपा के लिए एक तीसरी नेत्र अगर कही जाए तो वह प्रदेश मंत्री देवेश कुमार कोरी हैं जो भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री हैं और भाजपा चित्रकूट जनपद के प्रभारी होने के साथ नगरपालिका चुनाव के प्रभारी भी बनाए गए हैं। साफ झलक रहा है कि चित्रकूट मे भाजपा अब कोई जोखिम नही लेना चाहती और निकाय चुनाव मे जीत का मतलब जीतना ही चाहती है।

विधानसभा चुनाव मे राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की हार और मानिकपुर मे गठबंधन के साथी की महज करीबी जीत साबित करती है कि यहाँ भाजपा को निकाय चुनाव की जीत आगामी 2024 के चुनाव के लिए कितनी महत्वपूर्ण है ?

इसलिए शीर्ष नेतृत्व ने ऐसी शख्सियत को चुनाव प्रभारी बनाया है जो बचपन से ही संघ की विचारधारा मे पला बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक कक्षा 9 से संघ के प्रभाव मे आ गए और ग्यारहवीं तक संघ का कार्यवाहक का पद प्राप्त कर लिए थे। बाद मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे जिम्मेदारी मिली और कुछ वर्षों बाद राजनीतिक दल भाजपा ज्वाइन कर लिए।

इनके करीबी कहते हैं कि देवेश कुमार सिद्धांत पर अडिग रहने वाले नेता हैं। वह लक्ष्य पर निशाना वैसे ही साधते हैं जैसे अर्जुन ने चिड़िया की आंख पर निशाना साधा था। चुनावी विजय ही इनका लक्ष्य होता है। भाजपा के खाते मे सीट जानी चाहिए इसके लिए वह ऐसे निर्णय ले सकते हैं जो लोगों को चौकाने वाले लग सकते हैं परंतु इनका सूचना तंत्र इतना मजबूत रहता है कि निर्णय एकदम पुख्ता लेते हैं।

इसलिए निकाय चुनाव हेतु जिनकी भी उम्मीदे हैं उन्हें यह पता चल चुका है कि पार्टी के हित मे निर्णय लेने वाला व्यक्तित्व प्रभारी बने हैं जो सभी के सुझाव और सर्वे के अनुसार विनिंग शाॅट खेलना जानता है और देवेश कुमार मतलब विनर इसलिए यह विश्वास जता रहे हैं कि सबकी बात सुनकर ही प्रत्याशियों पर फैसला लिया जाएगा।

मूल निवास कन्नौज होने के बाद वर्तमान मे कल्याणपुर कानपुर निवास है। जहाँ के आसपास से जानकारी जुटाने पर पता चला कि हर वक्त संगठन के हित पर सोचने वाली शख्सियत हैं जो संगठन के लिए कार्यकर्ता के हित के लिए निर्णय लेना जानते हैं।

Donate pls.

इसलिए चित्रकूट नगर निकाय चुनाव मे सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी का चयन बड़ी सूझबूझ के साथ होने की संभावना बढ़ गई और बड़ी बात ये है कि ऐसे प्रत्याशियों पर दांव लगाया जाएगा जो 2024 के लिए बूस्टर डोज होंगे , जिनमे लगभग सभी जीत कर आएं। जो लोकसभा चुनाव मे स्थानीय स्तर पर विजय सुनिश्चित करने मे मुख्य भूमिका निभा सकें।

भाजपा का ये प्रदेश मंत्री टेक्निकल पर्सनालिटी है जो टेक्निकल पालिटिक्स करते हैं। उसकी वजह साफ है कि देवेश कुमार राजनीति शास्त्र से एमए करने के साथ पॉलिटेक्निक की पढ़ाई भी किए हैं। जो तकनीक शिक्षा अंतर्गत आता है। आप कपड़ों के बहुत शौकीन माने जाते हैं अर्थात कहा जाए तो आपका सबसे बड़ा शौक कपड़ों का है , जितने स्वच्छ इनके कपड़े होते हैं उतने ही स्वच्छ छवि के नेता हैं और कुर्ता जितना टाइट रहता रहता है उतना कड़ा निर्णय लेने के लिए भी जाने जाते हैं। ड्रेसिंग सेंस साफ जाहिर करता है कि नई वाली राजनीति के पोषक हैं और सूझबूझ से राजनीति करना जानते हैं। इनका प्रमुख गुण धैर्य है।

और इनका सबसे बड़ा समर्पण संगठन के प्रति है। अब चित्रकूट मे नगर निकाय चुनाव मे कार्यकर्ता अपने हित के लिए तीसरी नेत्र देवेश कुमार की ओर टकटकी लगा रहा है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote