SHARE
इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे चल रही खेल प्रतियोगिता मे चित्रकूट जनपद की प्रिया त्रिपाठी ने दो गोल्ड और ट्राफी जीत कर इलाहाबाद डिग्री कालेज और जनपद चित्रकूट का नाम रोशन किया है।

चित्रकूट : अभी 2024 का फरवरी महीना चल रहा है पर पिछले वर्ष प्रिया त्रिपाठी ने इसी समय जीत का इतिहास रचा था , जिसे दोहरा कर प्रिया ने जीत की गारंटी होने का विश्वास दिलाया है।

इस बार का दिलचस्प किस्सा ये है कि प्रिया अपने गांव मे थी। उनके घर मे श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी। वो सपरिवार कथा के कार्यक्रम मे व्यस्त थी। उसने प्रैक्टिस नही की थी लेकिन खेल कूद समारोह मे भाग लेने के लिए प्रयागराज निकल गई।

वहां पहुंच कर उन्होंने दौड़ और ऊंची कूद मे भाग लिया। जिसमे परिणाम उनके पक्ष मे आया और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी हासिल कर लीं। इस खबर का जब पिता प्रिया मसाले इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर बृजेश त्रिपाठी को लगा तो उन्होंने कहा कि इस बार तो सोचा नही था कि विजेता बन सकेगी क्योंकि घर मे व्यस्तता का माहौल था , बिना अभ्यास किए उसने जीत दर्ज कर साबित किया वो नैचुरल स्पोर्ट्स गर्ल है।

प्रिया त्रिपाठी की इस सफलता का इशारा यही है कि वास्तव मे वो पीटी ऊषा जैसी स्पोर्ट्स वूमेन हैं। जिनका भविष्य स्पोर्ट्स फील्ड मे है जो भविष्य मे राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी।

इस संबंध मे प्रिया के गांव वालों का कहना कि लगता है ये बेटी एक दिन देश के साथ गांव खण्डेहा अर्जुनपुर का भी नाम रोशन करेगी क्योंकि हर बार जीत दर्ज करना सरल नही होता है और इस बार प्रिया ने दो गोल्ड और एक ट्राफी अपने नाम कर मैन ऑफ द मैच बनकर सबकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

खेलकूद विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों मे विशेष प्रतिभाएं होती हैं लगता है प्रिया मे खेलकूद की विशेष प्रतिभा है। वर्तमान समय मे खेलकूद मे बहुत अच्छा करियर बनता है इसलिए प्रिया को पढ़ाई के साथ-साथ इस क्षेत्र मे ही सबसे ज्यादा प्रयास करना चाहिए।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे चल रही खेल प्रतियोगिता मे चित्रकूट जनपद की प्रिया त्रिपाठी ने दो गोल्ड और ट्राफी जीत कर इलाहाबाद डिग्री कालेज और जनपद चित्रकूट का नाम रोशन किया है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (99% score) - 2 votes