SHARE
लिफ्ट का उद्घाटन करने के लिए राजगुरु श्री श्री 10008 स्वामी जी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज होटल स्फटिक पहुंचे। जहां महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया। होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि तिमंजिला होटल को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।

चित्रकूट / स्फटिक शिला : धार्मिक भक्तों का आगमन और उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश मे बढ़ती पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए अच्छे होटल की खूब मांग हो रही है जिसे देखते हुए स्फटिक शिला के पास होटल स्फटिक आधुनिक साज सज्जा के साथ तैयार हो चुका है।

लिफ्ट का उद्घाटन करने के लिए राजगुरु श्री श्री 10008 स्वामी जी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज होटल स्फटिक पहुंचे। जहां महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया। होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि तिमंजिला होटल को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।

आस्था के साथ आने वाले एवं घूमने की दृष्टि से चित्रकूट आने वाले भक्तों के लिए होटल मे भोजन आदि ठहरने की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्वामी जी महाराज के प्रवेश से होटल मे आध्यात्मिक और धार्मिक आभामंडल का आवरण बना है।

यह होटल ग्रामोदय विश्वविद्यालय के समीप स्फटिक शिला तिराहे मे स्थित है। जहां मध्यप्रदेश की ओर से आना सुगम है तो उत्तर प्रदेश की ओर से भी सतना बस स्टैंड होते हुए जानकीकुंड के आगे आसानी से पहुंचा जा सकता है।

अयोध्या मे राम मंदिर बनने के उपलक्ष्य मे होटल मे राम संकीर्तन का आयोजन किया गया और सुबह स्वामी जी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने लिफ्ट का उद्घाटन कर तीसरी मंजिल तक पहुंचे।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote