SHARE
चित्रकूट मे मुख्यमंत्री भेट किया गया गदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पष्ट संदेश देना जानते हैं। इसलिए उनकी जनसभा का स्थल भी ऐसा चुना जाता है कि संदेश साफ निकलकर पहुंचे। जहाँ दस्यु अपना राज समझते थे वहाँ वनमहोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने से जंगल मे मंगल और विकास व भयमुक्त वातावरण का स्पष्ट संदेश दिया गया।

देवांगना घाटी के करीब बसा एक गांव सेहरिन जहाँ कभी कोई हस्ती जाने का सोच नही सकती थी। ऐसी ही बातें जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने अपने भाषण मे कह गए। श्री जाटव ने कहा कि ये वही गांव है जहाँ कभी दस्युओं का भय रहता था। विकास की कल्पना से बहुत दूर था। लेकिन जब से भाजपा सरकार आई तब से भयमुक्त वातावरण के लिए प्रयास शुरू हुआ और दस्युओं का खात्मा कर दिया गया।

वह बोले हमारे मुख्यमंत्री की मंशा स्पष्ट है कि हवाई पट्टी बनाकर विकास का हवाई मार्ग भी तैयार हो जाए जो शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। अब यहाँ हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट हमेशा सुनाई देगी और कोई भी चित्रकूट से लखनऊ हवाई जहाज से जा सकेगा। आसपास जगह हवाई मार्ग से यात्रा कर सकेगा।

सांसद आरके पटेल ने योगी आदित्यनाथ को गदा भेट कर फ़ौलादी इरादे का संकेत दिया है। उनकी सरकार और मुख्यमंत्री के इरादे फ़ौलादी हैं और इस मामले मे महाभारत के भीम हैं। सांसद बांदा ने कहा मुख्यमंत्री चित्रकूट 8 – 9 बार आ चुके हैं और उनका यह दौरा चित्रकूट के इतिहास मे अंकित हो जाएगा। चूंकि चित्रकूट विशेष रूप से वन संपदा के लिए जाना जाता था। यहाँ की हरी प्रकृति को देखते हुए ही श्री राम चंद्र ने वनवास काल मे अपना निवास स्थान बनाया था। इसलिए मुख्यमंत्री का चित्रकूट को अगाध प्रेम प्राप्त होता है। अब चित्रकूट का चहुंमुखी विकास कोई नही रोक सकता।

महोबा चरखारी से चलकर आए विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर ने भी जनता को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश मे 35 करोड़ वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व पार्क बनने से हमेशा के लिए दस्यु उन्मूलन का स्थायी हल भी मिल जाएगा जहाँ सिर्फ असली शेर रहेंगे दस्यु नही।

जनसभा स्थल पर हजारों की तादाद मे लाभार्थी जनता उपस्थित रही। जिन्हें भाजपाईयों ने संबोधित किया।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote