SHARE
अब तक के कार्यकाल मे जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव निर्विवाद रूप से संचालन करते नजर आ रहे हैं , वे समय-समय पर उदार हृदय का परिचय कार्यों द्वारा देते रहे हैं। बतौर नेता उन्होंने खुशियाँ बाटने की खूब कोशिश की हैं और सामाजिक सम्मान और समरसता के लिए उनके प्रयास सभी को दिख रहे हैं।

नमस्कार मित्रों ! उत्साह जगा देने वाला उत्सव होली एक बार फिर सबके जीवन मे दस्तक दे रहा है। होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक इस पर्व के अनेक मायने हैं तो वहीं विदा – विदाई के मौके पर सरकारी कार्यालय हो या स्कूल आदि संस्थान सब जगह होली मनाकर ही सभी छुट्टी मे घर जाते हैं।

दान की शक्ति

इस मौके पर जिला पंचायत चित्रकूट मे होली मनाई गई है। जिले की सबसे बड़ी पंचायत के अध्यक्ष अशोक जाटव ने स्नेहिल मुस्कान और मिलन कर सबको बधाई संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह , अर्जुन शुक्ला , ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी , रामनगर ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्र सहित अधिकारी कर्मचारी सभी आपस मे गले मिले और गुलाल लगाकर शुभेच्छा व्यक्त की है।

किसी भी प्रकार का दुख दर्द हो इस दिन हर दुख दर्द मिट जाता है और खुशी का माहौल मन मे बन जाता है। गरीब के घर मे भी गुजिया बनती है जो उतनी ही मीठी होती है जितनी अमीर की , दुश्मन भी घुल-मिल जाते हैं। ऐसी ही उमंग के लिए होली का पर्व जाना जाता है।

अब तक के कार्यकाल मे जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव निर्विवाद रूप से संचालन करते नजर आ रहे हैं , वे समय-समय पर उदार हृदय का परिचय कार्यों द्वारा देते रहे हैं। बतौर नेता उन्होंने खुशियाँ बाटने की खूब कोशिश की हैं और सामाजिक सम्मान और समरसता के लिए उनके प्रयास सभी को दिख रहे हैं।

समाज के न्याय के तराजू मे अशोक जाटव का व्यक्तित्व होली मे रंग की तरह चढ़कर बराबर मापदंड मे फिट बैठ रहा है। उन्होंने एक अच्छी पहचान बनाई है जिसकी प्रशंसा वास्तव मे सभी करते हुए मिल जाते हैं।

रंगोत्सव के इस पर्व मे जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने समस्त जनपद वासियों को शुभकामनायें दी हैं कि सभी आपस मे घुल-मिल कर आनंद से पर्व मनाएं। यह त्योहार समानता का समर्पण का और प्रेम का त्योहार होने के साथ पाप पर पुण्य की विजय का त्योहार है , भगवान के भक्त की विजय का उत्सव है और प्रमाण है कि भगवान अपने भक्त की रक्षा करते हैं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (99% score) - 2 votes