SHARE

घोसी उपचुनाव राजनीतिक दलों के भविष्य की घोषणा करने हेतु महत्वपूर्ण चुनाव है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और विपक्षी दलों का ट्वेंटी – ट्वेंटी माना जा रहा है। इसका संदेश जितना व्यापक होगा उतना ही महत्वपूर्ण है कि परिणाम आने के बाद राजनीतिक दलों का स्वर क्या निकलेगा !

घोसी उपचुनाव मे भाजपा की ओर से चित्रकूट जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव लगातार जनसंपर्क करते रहे। जिनसे बातचीत कर घोसी की जनता का मूड जानने की कोशिश तो वहीं भाजपा गठबन्धन के लिए कितना महत्वपूर्ण चुनाव है , यह भी जाना।

विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें : 8948785050

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव कहते हैं कि इस समय देश की जनता राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ स्तंभ की भांति खड़ी है। उन्हें योगी और मोदी सरकार की योजनाओं पर पूर्ण भरोसा है। देश – प्रदेश को जिस ओर प्रगति करना है उस ओर भाजपा सरकार ही ले जा सकती है और इस बात को देश का बहुसंख्यक मतदाता जान चुका है।

वह समाज मे घृणा पैदा करने वालों को भाव नही देते बल्कि जन कल्याणकारी योजनाओं एवं धार्मिक एकता के डबल इंजन की तीव्र गति से वह प्रगति करने पर विश्वास रखते हैं। इसलिए सपा और गठबंधन पूरी ताकत झोंक कर भी हार का सामना करेगा।

भाजपा को जिताकर घोसी की जनता संपूर्ण देश मे घोषणा कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश में अस्सी की अस्सी सीटें जिताकर पुनः मोदी सरकार बनाने मे विश्वास रखते हैं। इसलिए जन संपर्क के दौरान जनता यह कहती हुई नजर आई कि कमल खिलेगा और कमल ही खिलाना है।

घोसी मे हर वर्ग की जनता भाजपा गठबन्धन प्रत्याशी दारा सिंह को जिताने हेतु आतुर नजर आई है। और प्रत्याशी भी हर वर्ग मे लोकप्रिय हैं साथ ही भाजपा और गठबन्धन का मतदाता सपा से कहीं ज्यादा मात्रा मे है जिसमे कोई इफ बट नही है।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मतदान के दिन हर मतदाता उत्साह के साथ कमल के सामने वाला बटन दबाएगा और भाजपा गठबंधन भारी अंतर से यह चुनाव जीतेगा।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote