SHARE

चित्रकूट : मेरी माटी मेरा देश अभियान की अपील पीएम नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कर करी थी। बलिदानियों के सम्मान मे अमृत वाटिका बनाने के लिए हर गांव हर घर से चुटकी भर मिट्टी और अक्षत भेजे जाने का कार्यक्रम है। अमूमन दो चार से गांव की मिट्टी अमृत कलश मे लेकर लखनऊ से दिल्ली पहुंचेगी मिट्टी फिर कर्तव्य पथ पर बनने वाली अमृत वाटिका मे यह मिट्टी उपयोग मे लायी जाएगी।

मेरी माटी मेरा देश अभियान

सेमरिया जगन्नाथवासी के ग्राम पंचायत सचिवालय मे ग्राम पंचायत अधिकारी शिवम सिंह ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ मिलकर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमे गांव की पूर्व प्रधान व भाजपा नेत्री जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहीं।

Pls. Donate

ग्राम पंचायत सचिव शिवम सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश मे यह कार्यक्रम हो रहा है जिसमे गांव की मिट्टी अमृत कलश मे ली जानी है उसके बाद यह लखनऊ से दिल्ली पहुंचेगी। हम सभी देश की एकता अखंडता स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले महान सेनानियों को हृदयतल से वंदन अभिनंदन करते हैं जिनका सम्मान हमारे दिलों मे हमेशा रहेगा।

यह कार्यक्रम उस समय महत्वपूर्ण हो गया जब गांव महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ अमृत कलश मे मिट्टी डाली। बेटियां नृत्य कर रही थीं तो महिलाएं दिव्या त्रिपाठी से अपनत्व के भाव से मिल रही थीं।

गांव मे ही देवी जी का मंदिर है और इसी मंदिर मे गांव की महिलाओं ने एकत्र होकर बीन बाजे के साथ अमृत कलश को दिव्या त्रिपाठी के हाथों मे सौंप दिया।

भाजपा चित्रकूट का यह खास कार्यक्रम रहा जिससे इस अभियान का आकर्षण बढ़ गया। वैसे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्देश्य है कि संपूर्ण देश की जनता एक भाव से समभाव से रहे और अपने देश का सम्मान बना रहे। जनता की एकता मे देश का अच्छा माहौल छिपा रहता है।

सेमरिया जगन्नाथवासी एक चर्चित गांव है। जो हमेशा से महत्वपूर्ण कार्य करता रहा है और सम्मानित होता रहा है। ग्राम सचिव शिवम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष महिलाओं से इस खास कार्यक्रम के संबंध मे बात करती नजर आईं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote