SHARE
महिला मोर्चा चित्रकूट के प्रशिक्षण वर्ग मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने प्रथम सत्र मे बोलते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग महिला मोर्चा का हो और चित्रकूट मे तो इतनी ज्यादा संख्या की कल्पना मैंने नही की थी। वर्तमान की जिलाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी अभूतपूर्व कार्य करने के लिए बधाई की पात्र है।

मंगलवार को सीतापुर स्थित रैनबसेरा मे भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। जिसमे चार सत्रों मे भाजपा का इतिहास , महिलाओं का स्वतंत्रता आंदोलन मे योगदान और महिलाओं की भारत निर्माण मे भूमिका विषय पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पूजन एवं माल्यार्पण कर हुई , जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे , जिले के प्रभारी देवेश कोरी , जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी , जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव , ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

Contact & Donate


प्रथम सत्र मे प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने गुलाम भारत मे आजादी के समय विभाजन और जनसंघ की स्थापना का वर्णन करते हुए भारतीय जनता पार्टी का संपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र मे क्षेत्रीय शोध प्रमुख प्रीति जायसवाल ने स्वतंत्रता आंदोलन मे नारी शक्ति की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नारियों ने आजादी के आंदोलन मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। बुंदेलखण्ड की रानी लक्ष्मीबाई संपूर्ण विश्व मे ख्याति अर्जित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं मे नेतृत्व करने का गुण हमेशा से रहा है और आगे भी महिलाएं नेतृत्व करती रहेंगी।

तृतीय सत्र मे महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला कि केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हर वर्ग की महिलाओं के मान सम्मान मे दर्जनों योजनाएं संचालित कर रखी हैं। उज्जवला योजना से गरीब वर्ग की महिलाओं को धुएं से आजादी मिली है। अब गाँव मे चूल्हा की जगह उज्जवल के गैस स्टोव ले लिये हैं।

संबोधन देती क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य गुड्डी रानी पटेल

चौथे सत्र मे क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य गुड्डी रानी पटेल ने कहा महिलाओं को राजनीति मे आने की खूब आवश्यकता है , भाजपा एक संस्कारित दल है जहाँ महिलाओं का सम्मान हमेशा से रहा है। वर्तमान मे बहुत सी बहने अच्छा कार्य कर रही हैं ऐसी बहनों का योगदान राष्ट्र निर्माण मे अहम रहा है। महिला मोर्चा भाजपा को मजबूत करने मे सबसे अहम भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनीता द्विवेदी ने किया। अंत मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों एवं कार्यक्रम मे पधारी समस्त बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे मीडिया प्रभारी गीता तिवारी , जिला मंत्री राखी चौबे , नगर अध्यक्ष अर्चना सिंह , माया प्रजापति , पार्वती पाण्डेय , लक्ष्मी द्विवेदी , ममता तिवारी सहित सैकड़ों बहने उपस्थित रहीं

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote