SHARE

भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र था। सत्र के दौरान सत्र समापन के बाद मीता करवरिया भाजपा महिला मोर्चा मे शामिल हुईं। उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन ने सदस्यता दिलाई।

सदस्यता के पश्चात वह मंच पर करीब 10 मिनट तक बोलती रहीं। भाजपा मे शामिल होकर अपनी खुशी का इजहार कीं। उन्होंने कहा कि पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के लिए जनता से संवाद करती थी। मैं कभी अलग थी ही नही।

अब सीधे सदस्यता लेकर जनपद चित्रकूट मे भाजपा के लिए सक्रिय होकर सीधे काम करूंगी और महिला मोर्चा का विस्तार होगा। जिससे भाजपा को भविष्य मे एकतरफा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व मे अच्छा काम कर रहा है। उनका नेतृत्व शानदार और भरोसेमंद है। इसलिए महिला मोर्चा मे शामिल होकर खुशी हुई। वह बोलीं हमारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि आप भाजपा मे आओ और काम करो , मैं यहाँ काम करने आई हूँ। अपने काम से स्वयं को साबित करूंगी।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote