
चित्रकूट : धर्म नगरी चित्रकूट के खटिकाना मोहल्ला मे महिला मोर्चा भाजपा द्वारा समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे समाज के प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति एक साथ भोजन कर बड़ा संदेश देता है।
भारतीय जनता पार्टी ने इन दिनों मोर्चों को मलिन बस्तियों मे समरसता भोज का आयोजन करने के निर्देश दे रखे हैं। महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी बताती हैं कि उद्देश्य साफ है कि सनातन समाज मे भेदभाव नही है , यह उनको जवाब है जो भेदभाव की अफवाह फैला सनातन को टुकड़े टुकड़े करने का षड्यंत्र रचते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष कर्वी नरेन्द्र गुप्ता ने कहा भाजपा की इस पहल से दलित समाज मे उत्साह और विश्वास पैदा हो रहा है। चूंकि इससे पहले कभी किसी दल ने ऐसा आयोजन नही किया , एकमात्र भाजपा ऐसा दल है जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास करने का उद्देश्य रखती है और मानसिक रुप से बराबरी महसूस हो इसका प्रयास हमेशा करती है।

इस मौके पर बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल पहुंचे व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने दलित समाज के साथ बैठकर सहभोज किया , जिसमे महिला मोर्चा की टीम सम्मिलित रही।
सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक नही सामाजिक समरसता और एकता के लिए भी काम करती है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा दल है जो एक समाज एक राष्ट्र का संकल्प साकार कर सकती है।
सहभोज कार्यक्रम के जरिए भाजपा निम्न वर्ग के दिलों पर समा जाना चाहती है जबकि विपक्ष इस मामले मे काफी पीछे नजर आ रहा है।