SHARE

By – Saurabh Dwivedi

पश्चिम बंगाल की आग की लपटें बुंदेलखण्ड तक पहुंच गई हैं। बुंदेलखण्ड के बांदा में युवा मोर्चा ने जोरदार नारेबाजी के साथ ममता बनर्जी का पुतला दहन कर कड़ा संदेश दिया है। पश्चिम बंगाल में सीबीआई को गिरफ्तार करा कमिश्नर के पक्ष में सीएम ममता बनर्जी धरना देने को बैठ गई थीं। जिसे आम जनता व राजनीतिक दलों ने संविधान की अवमानना का मुद्दा माना।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष बुंदेली नेता अजीत गुप्ता ने कहा कि भारत के संघीय ढांचे पर ममता बनर्जी ने कुख्यात अपराधी की तरह हमला किया है। यह भाजपा का विरोध नहीं बल्कि संविधान व कानून का उल्लंघन है। साथ ही जनहित के मुद्दे पर बड़ा कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सारदा चिट फंड घोटाले में आम जनता ठगी है। जिस मामले का निपटारा अतिशीघ्र हो जाना चाहिए। वह 2013 से अब तक लंबित है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर घोटाले की जांच सीबीआई को मिली थी। इसमें केन्द्र सरकार की कहीं कोई भूमिका नहीं है। लेकिन ममता बनर्जी ने घोटाले का राजनीतिकरण कर कुछ बड़ा राज छिपाने का प्रयास कर रही हैं। यदि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पुनः संविधान की अवमानना करती हैं तो युवा मोर्चा का कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल पहुंचकर ममता बनर्जी का पुतला दहन करेगा।

इसी संदर्भ में अशोक लाट तिराहे पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बांदा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा जनता को सच बताएगा। किसी भी तरह से जनता को गुमराह नहीं होने दिया जाएगा। ममता बनर्जी सहित समस्त विपक्ष जनता को गुमराह कर अपने पक्ष में मतदान कराने की कोशिश में जुटे हैं। पुतला दहन विरोध का प्रतीकात्मक स्वरूप है। लेकिन इससे बढ़कर बड़ा कार्य यह है कि लोकसभा चुनाव से पहले जनता के मन से सभी भ्रम पूर्ण स्थिति को समाप्त कर देना है। पुतला दहन के समय युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

image_printPrint
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes