SHARE

@Saurabh Dwivedi

हाल ही मे सेमरिया जगन्नाथी की प्रधान दिव्या त्रिपाठी को क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार-प्रसार समिति के प्रदेश मुखिया को जनपद चित्रकूट की एकमात्र महिला प्रतिभा नजर आई है , तभी उन्होंने श्रीमती त्रिपाठी को पद से सुशोभित किया। जबकि इनके कार्यों की बदौलत बहुत पहले भाजपा जैसे दल में बड़ी जिम्मेदारी मिल जानी चाहिए थी , इसके अनेक कारण पर एक नजर समाज और भाजपा के जिम्मेदारों को डालनी चाहिए और चूक पर विचार होना परम आवश्यक है।

दिव्या त्रिपाठी जनपद की सबसे चर्चित प्रधान मे से एक हैं। आप प्रधान संघ की जिलाध्यक्ष भी हैं। सबसे मुख्य बात है कि महिला के अस्तित्व को चरितार्थ करती हैं। इन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर समाज को छू लिया है। समाज की मुख्यधारा में सशक्त विचार रखने के लिए जानी जाती हैं।

मेरी पहली नजर ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित परशुराम जयंती के दिन पड़ी थी। जब इन्होंने बोलना शुरू किया तो समूचे हाल में सभी एकाग्र हो चुके थे। कहीं कोई चूं की आवाज भी नहीं थी। एक ओजस्वी ध्वनि ना सिर्फ हाल में अपितु लोगों के हृदय में गुंजायमान हो रही थी। उनमे से एक मै भी था।

मेरे बगल से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र बैठे थे। चूंकि महाविद्यालय की राजनीति से और पीढ़ियों का हमारा रिश्ता था। अतः निःसंकोच मैं बोल पड़ा कि अग्रज ये महिला कौन हैं ? उन्होंने एक ओजस्वी विचारों वाली तेज तर्रार प्रखर व्यक्तित्व की महिला के रूप में परिचय कराते हुए नाम बताया ‘ दिव्या त्रिपाठी ‘ तत्पश्चात जानकारी दी कि आप पुरस्कृत ग्राम प्रधान हैं। तब आप रानी लक्ष्मीबाई नामक पुरूस्कार से सम्मानित हो चुकी थीं।

मेरे हृदय ने कहा कि अहोभाग्य चित्रकूट। ऐसा प्रतीत हुआ कि चित्रकूट को भविष्य में एक प्रखर – प्रभावी व्यक्तित्व की नेत्री मिलने वाली है जो भविष्य में यहाँ का नेतृत्व करेंगी। किन्तु वर्तमान राजनीति में कोई ऐसा ग्रहण लगा हुआ है कि उस ग्रहण में सशक्त व्यक्तित्व और प्रतिभाओं का दमन हो जाता है। फिर भी इन महिला नेत्री को लेकर हर पल बड़ी संभावना बनी रहती है।

जिस प्रकार से आप प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार-प्रसार समिति में क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत हुईं। वह सभी भाजपा प्रेमियों में खुशी की लहर व्याप्त होने जैसा है। सभी को अहसास हुआ कि महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की जानकारी सुसंस्कृत शब्दों मे पहुंचेगी और इसका सीधा लाभ भाजपा जैसे दल को होगा , वह भी महिलाओं मे सीधी प्रभावकारी पकड़ से दल को मजबूती मिलेगी।

हकीकत मे चिंतन करने योग्य है कि भाजपा के महिला मोर्चा में बहुत पहले आपका विशिष्ट स्थान होना चाहिए था। एक ऐसी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए थी , जिससे महिला उत्थान में सहायता मिलती और महिला मोर्चा मजबूती से कार्यों को अंजाम दे सकता। इसका फल यह होता कि भाजपा को जनपद में बढ़त बनाने मे आसानी होती।

चूंकि जनपद मे आप एक ऐसी महिला हो जिसकी आवाज में ब्रह्मांड की ताकत है जो महिला हित और राष्ट्र हित में बुलंद आवाज रखने में सक्षम हैं। ऐसी  सशक्त और उत्तम लोक व्यवहार वाली महिला के आगमन से जनपद की महिलाओं को उम्दा भाषण देना और स्वतंत्र – सशक्त व्यक्तित्व के लिए प्रेरणा मिलती।

यह भविष्य के लिए शुभ संकेत महसूस हो रहा है कि भाजपा और सरकार से संबंधित किसी संगठन में इनको विशिष्ट स्थान मिला। जिससे तमाम महिलाओं की आशाएं बढ़ी हैं कि संभवतः कल के दिन संगठन के शिल्पकार की सकारात्मक दृष्टि इन पर पड़ जाए और महिला मोर्चा जैसे विशेष संगठन में मुख्य पद प्रदान किया जाए। फलस्वरूप भाजपा और महिलाओं के लिए सफलता के द्वार खुल जाएंगे।

यह सच है कि राजनीति में एक सही निर्णय उज्ज्वल भविष्य का पिलर बन जाता है। और एक गलत निर्णय संगठन की नींव को ढहा देता है , फिर संगठन नामक इमारत भरभराकर टूट जाती है। वह किसी भी दल का युवा संगठन हो या महिला मोर्चा। इसलिए संगठन के हितैषी शिल्पकार व्यक्तिगत हित ना साधकर भविष्य निर्माण हेतु प्रतिभाओं को स्थान देते रहे हैं और जब – जब गलत निर्णय हुआ तब – तब संगठन में गेहूं में घुन जैसा लग गया। चूंकि फिर तमाम ओजस्वी ऊर्जाएं अलग राह बना लेती हैं।

वर्तमान भाजपा से आगामी विधानसभा चुनाव एवं आगामी लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा के प्रशंसक सांगठनिक स्तर पर अच्छे निर्णय की अपेक्षा रखते हैं और इसी मे भाजपा का भला है। कल्पना करिए कि यदि जनपद चित्रकूट की भाजपा को प्रखर वक्ता और ओजस्वी विचारों की धनी व सामाजिक कार्यों मे सहभागिता रखने वाली नेत्री का नेतृत्व मिलता है तो महिलाओं के मोर्चे पर यह बड़ी सफलता होगी !

बहरहाल वह प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार – प्रसार समिति में उत्तम व्यवहारिक कार्य करने व जिम्मेदारी निभाने के वास्ते उत्सुक हैं। उन्होंने खास बातचीत मे कहा कि मैंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है और  अच्छा काम करूंगी। प्रधानमंत्री जी की योजनाओं व दूरदर्शी सोच से जनता को परिचित कराने में मुझे सुख मिलेगा।

यह सच है कि राजनीति की मुख्यधारा में ऐसी मुखर महिला नेत्री के आने से जनपद की राजनीति को न्यू इंडिया मे न्यू पालिटिक्स को धार मिलेगी।
_______________

कृष्ण धाम ट्रस्ट ” सोशल केयर फंड ” में 100, 200, 500 और 1000 ₹ या ऐच्छिक राशि का सहयोग कर शोध परक लेखन / पत्रकारिता के लिए दान करें।
(Saurabh chandra Dwivedi
Google pay ( mob. ) – 8948785050
Union bank A/c – 592902010006061
Ifsc – UBIN0559296
MICR – 559026296
karwi Chitrakoot )

image_printPrint
5.00 avg. rating (99% score) - 2 votes